फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूस के साथ एस-400 मिसाइल डील निर्णायक दौर में पहुंची: सीतारमण

Sat, 14 Jul 2018 02:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को कहा कि रूस के साथ एस-400 मिसाइल डील पर बातचीत निर्णायक दौर में पहुंच गई है। उन्होंने साफ किया कि मॉस्को के साथ यह सौदा अमेरिकी प्रतिबंधों के बावजूद आगे बढ़ेगा। सीतारमण ने कहा, अगर डील हो जाती है तो इसे लागू होने में ढाई से चार साल लगेंगे।

विज्ञापन


अमेरिका के विरोधियों के खिलाफ प्रतिबंधों के जरिये कार्रवाई कानून (सीएएटीएसए) का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, यह एक अमेरिकी कानून है, न कि संयुक्त राष्ट्र का कानून और भारत ने इस मुद्दे पर अमेरिका को अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है। बता दें कि इस कानून के तहत ट्रंप प्रशासन ने रूस के साथ सैन्य सौदों पर प्रतिबंध लगाया हुआ है।

रक्षा मंत्री ने कहा, रूस के साथ हमारे रक्षा संबंध दशकों से हैं और हमने इसके बारे में एक अमेरिकी कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल को स्थिति साफ कर दी थी। यह प्रतिनिधिमंडल हाल में भारत के दौरे पर था। हम साफ करते हैं कि रूस के साथ एस-400 मिसाइल सौदे की वार्ता लगभग समाप्त हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें