फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने किया पीएम मोदी को फोन, बोले- हम आपके साथ हैं

Fri, 01 Mar 2019 12:07 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Vladimir Putin, PM Modi
विज्ञापन

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरूवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन करके पुलवामा आतंकवादी हमले पर दुख जताया और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के प्रति एकजुटता व्यक्त की। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, मोदी ने सीमापार से आतंकवादी हमलों से अपने हितों की रक्षा के लिए भारत के प्रयासों के प्रति समर्थन जताने के लिए पुतिन को धन्यवाद दिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने टेलीफोन पर हुई इस बातचीत के दौरान आतंकवाद से निपटने में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने की भारत की प्रतिबद्धता दोहरायी। पुतिन ने इस वर्ष व्लादिवोस्तोक में होने वाले ‘ईस्टर्न इकोनामिक फोरम’ के लिए मोदी को आमंत्रण दोहराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें