फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन से आसमान तक 8 समझौतों पर हुआ करार, मोदी बोले- रूस से रिश्ते मजबूत हुए

Fri, 05 Oct 2018 11:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी-व्लादिमीर पुतिन
विज्ञापन

अमेरिका के विरोध के बावजूद भारत और रूस के बीच पांच एस-400 मिसाइल रक्षा प्रणाली के लिए सौदे पर हस्ताक्षर हो गए हैं। इसके अलावा दोनों देशों के बीच अंतरिक्ष, परमाणु ऊर्जा और रेलवे समेत कई अन्य क्षेत्रों में भी समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। दोनों देशों के बीच कुल 8 समझौतों पर हस्ताक्षर हुए हैं। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि राष्ट्रपति पुतिन के साथ वार्ता ने भारत-रूस के बीच रणनीतिक साझेदारी को नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि रूस के साथ अपने संबंधों को भारत सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। तेजी से बदलते इस विश्व में भारत और रूस के संबंध और भी अधिक प्रासंगिक हो गए हैं। 

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा 'मानव संसाधन विकास से लेकर प्राकृतिक संसाधनों तक, व्यापार से लेकर निवेश तक नाभिकीय ऊर्जा के शांतिपूर्ण सहयोग से लेकर सौर ऊर्जा तक, तकनीक से लेकर बाघों के संरक्षण तक, सागर से लेकर अंतरिक्ष तक, भारत और रूस के संबंधों का और भी विशाल विस्तार होगा। रूस से अब रिश्ते और भी मजबूत हो गए हैं। भारत की विकास यात्रा में रूस हमेशा हमारे साथ रहा है।' 
विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा, हम दोनों देशों के बीच आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई करने, अफगानिस्तान और इंडो-पैसिफिक कार्यक्रम, जलवायु परिवर्तन जैसे मामलों पर पारस्परिक लाभ है।

इससे पहले हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी और व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात हुई। यहां दोनों नेताओं ने एक दूसरे से हाथ मिलाया और फिर गले मिले। 

बता दें कि पुतिन गुरुवार को दिल्ली पहुंचे थे। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने रूसी राष्ट्रपति का आईजीआई एयरपोर्ट पर स्वागत किया था। उनके साथ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आया है। पीएम मोदी ने रशियन और अंग्रेजी में ट्वीट कर पुतिन का स्वागत किया। उन्होंने लिखा कि राष्ट्रपति पुतिन, आपका भारत में स्वागत है। भारत-रूस की दोस्ती को और प्रगाढ़ करने वाली मंत्रणा को लेकर आशान्वित। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सरकारी आवास पर गुरुवार रात को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए डिनर की मेजबानी की। वन-ऑन-वन डिनर के दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग और रणनीतिक मुद्दों समेत कई मसलों पर चर्चा की। 

प्रधानमंत्री मोदी इससे पहले इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू समेत कई वैश्विक नेताओं के लिए निजी डिनर की मेजबानी कर चुके हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें