रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिवसीय भारत दौरे पर गुरुवार शाम नई दिल्ली पहुंचे। पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति की पालम हवाई अड्डे पर अगवानी की। पुतिन के सम्मान में हवाई अड्डे पर संगीत और नृत्य के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कई शीर्ष अधिकारी मौजूद रहे। स्वागत कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन एक ही टोयोटा कार में साथ सफर करते नजर आए। तीन महीने में यह दूसरी बात है जब पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन ने कार साझा की है।
पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्राध्यक्ष को श्रीमद्भगवद्गीता की प्रति सौंपी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निजी भोज के आयोजन के बाद रूसी राष्ट्राध्यक्ष पुतिन को श्रीमद्भगवद्गीता की एक प्रति उपहार स्वरूप सौंपी। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखे एक पोस्ट में बताया है कि गीता की इस प्रति का रूसी भाषा में अनुवाद किया गया है।
5 दिसंबर का कार्यक्रम
संबंधित वीडियो-