रूसी लेफ्टिनेंट जनरल लॉरी सुसकोव और भारत के स्कवाड्रन लीडर सुमित गर्ग
- फोटो : PTI
भारत और रूस के बीच एक हफ्ते से जोधपुर एयरबेस में चल रहे संयुक्त यु्द्धाभ्यास अविंद्रा 2018 बुधवार को अंतिम चरण में पहुंच गया। एक बाद यानी 21 दिसंबर को इसका समापन हो जाएगा। रूस की टीम का नेतृत्व लेफ्टिनेंट जनरल लॉरी सुसकोव कर रहे हैं। उन्होंने इस युद्धाभ्यास को अबतक का सबसे बेहतरीन अनुभव बताते हुए इस बात को स्वीकार किया कि भारतीय पायलट ऑपरेशनल और उड़ान दक्षता के ममाले में पूरी दुनिया में सबसे श्रेष्ठ हैं।
लेफ्टिनेंट सुसकोव ने कहा कि आतंकवाद से मुकाबला करने के मामले में भारत से बेहतर कोई नहीं है। ऐसे में आतंकवाद से निपटने के गुर सीखाने के लिए भारतीयों से बेहतर कोई नहीं है। उन्होंने यहां के मौसम को बेहतरीन बताते हुए कहा कि यहां श्रेष्ठ परिस्थितियां मिली हैं। हमारे यहां गर्मियों में ऐसी परिस्थितियां मिलती हैं। इसी वजह से हमें सैन्य अभ्यास के दौरान किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई। भारतीय टीम का नेतृत्व स्कवाड्रन लीडर सुमित गर्ग कर रहे हैं।
सुमित गर्ग ने कहा कि रूस के पास भी ऐसे ही विमान हैं। इसी वजह से यह जानना बहुत जरूरी था कि वह इन मशीनों का किस तरह से इस्तेमाल करते हैं? स्किल के मामले में दोनों देशों के पायलट्स एक दूसरे के बराबर हैं। भारत और रूस के पायलट्स ने एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ की मौजूदगी में 6 सुखोई-30 एमकेआई, 5 मिग-27 विमानों के अलावा हेलिकॉप्टर्स ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर सभी का दिल जीत लिया।