फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुच्छेद 370 पर रूस की दो टूक, UNSC में भी कहा- कश्मीर भारत का आंतरिक मुद्दा

Wed, 28 Aug 2019 12:31 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
निकोलेय कुदाशेव - फोटो : ANI
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को खत्म करने के भारत के फैसले का रूस ने फिर समर्थन किया है। भारत में रूसी राजदूत निकोलेय कुदाशेव ने कहा कि यह भारत सरकार का संप्रभु निर्णय है और भारत का आंतरिक मामला है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूद सभी मुद्दों को शिमला समझौते और लाहौर घोषणा के आधार पर बातचीत के माध्यम से हल किया जाना चाहिए। इससे पहले भी रूसी विदेश मंत्रालय कश्मीर को भारत का आंतरिक मामला बता चुका है।

भारत में रूसी दूतावास के उप प्रमुख रोमन बाबूस्किन ने कहा कि रूस की भारत-पाकिस्तान विवाद में कोई भूमिका नहीं है जब तक कि दोनों देश मध्यस्थता नहीं पूछते। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में बंद दरवाजे के पीछे कश्मीर को लेकर हुए बैठक के दौरान, हमने दोहराया कि कश्मीर भारत का एक आंतरिक मुद्दा है।
विज्ञापन

 


ज्ञात हो कि वर्तमान में भारतीय विदेशमंत्री एस जयशंकर रूस के दौरे पर हैं जहां वह अपने रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव के साथ बातचीत करेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी रूस यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप देंगे।
विज्ञापन


पीएम मोदी चार से छह सितंबर के बीच व्लादिवोस्तोक में होने वाली पूर्वी आर्थिक मंच की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें