फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में जल्द चलेंगे पानी पर लैंड करने वाले विमान, रूस-जापान ने दिखाई दिलचस्पी- गडकरी

Sun, 29 Oct 2017 04:58 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को बताया कि रूस और जापान की कंपनियों ने भारत को एम्फीबियस विमानों (जल और स्थल में प्रयोग किया जाने वाला विमान) की आपूर्ति में दिलचस्पी जाहिर की है। 
विज्ञापन


जलमार्गों के विकास के लिए परिवहन मंत्रालय पहले से ही सक्रिय है। जिनमें देश के 111 राष्ट्रीय जलमार्गों में से कम से कम 10 को अगले साल तक शुरू करना सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है। वहीं यमुना, गंगा और अन्य जलपोतों में समुद्री विमानों के परिचालन के लिए बातचीत जारी है।

पढ़ें- दुनिया भर की ताकतें भी नहीं रोक पाईं देश के सबसे ऊंचे बांध का निर्माण: पीएम मोदी

गडकरी ने बताया 'भारत में जल और स्थल में प्रयोग किए जाने वाले  एम्फीबियस विमानों की अपार संभावनाएं हैं। एक रूसी फर्म ने 50 सीटों वाले इन विमानों की आपूर्ति के लिए हमसे संपर्क किया है।'
विज्ञापन


हालांकि, गडकरी ने यह स्पष्ट किया कि यह प्रस्ताव शुरूआती चरण में है जिसमें कई मुद्दों पर बातचीत की जानी है। वहीं गडकरी ने बताया रूस ही नहीं जापान भी भारत के साथ इन विमानों की आपूर्ति के लिए दिलचस्पी दिखा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें