फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia: यूक्रेन युद्ध के मास्टरमाइंड और 'पुतिन का ब्रेन' कहे जाने वाले दुगिन की बेटी की हत्या, बम से उड़ाया

Sun, 21 Aug 2022 09:10 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मास्को

सार

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि हमलावरों का निशाना दारिया दुगिन के पिता अलेक्जेंडर थे। वे राष्ट्रपति पुतिन के सबसे करीबी सहयोगी हैं। उन्हें 'पुतिन का दिमाग' भी कहा जाता है। 
विज्ञापन
अलेक्जेंडर दुगिन और दारिया दुगिन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सबसे करीबी सहयोगी अलेक्जेंडर दुगिन की बेटी दारिया दुगिन की हत्या कर दी गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मास्को में एक कार बम विस्फोट में उनकी मौत हो गई। यह भी कहा जा रहा है कि हमलावरों का निशाना दारिया डुगिन के पिता थे अलेक्जेंडर ही थे, जिन्हें 'पुतिन का दिगाम' भी कहा जाता है। 

विज्ञापन

कुछ रिपोर्ट्स में यह भी बात सामने आई है कि यूक्रेन पर आक्रमण के बाद ब्रिटेन ने जिन रूसी लोगों पर प्रतिबंध लगाया है, उसमें अलेक्जेंडर दुगिन और उनकी दारिया दुगिन भी शामिल थीं। दारिया दुगिन एक रहस्यमयी लेखिका के रूप में भी जानी जाती हैं। 

यूक्रेन हमले के मास्टरमाइंड हैं अलेक्जेंडर 
60 साल के अलेक्जेंडर दुगिन रूस के मशहूर राजनीतिक दार्शनिक और विश्लेषक हैं। क्रीमिया और यूक्रेन पर हमले का उन्हें मास्टरमाइंड कहा जाता है। 2015 में अमेरिका ने दुगिन पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसके अलावा क्रीमिया पर कब्जे के विरोध में कुछ यूरोपीय देशों ने भी उन पर प्रतिबंध लगाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें