फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia Ukraine Ceasefire: 'दो हफ्तों में मिलेंगे पुतिन-जेलेंस्की', ट्रंप की बैठक के बीच जर्मन चांसलर का दावा

Tue, 19 Aug 2025 07:59 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

दुनियाभर की नजर इन दिनों अमेरिका, रूस और यूक्रेन पर है। कारण है कि रूस और यूक्रेन के बीच तीन साल से चल रहे संघर्ष को खत्म करने के लिए बैठकों का दौर। पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अलास्का में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। फिर बीते दिन यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की व्हाइट हाउस पहुंचे।
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके समकक्ष जेलेंस्की और पुतिन - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके यूक्रेनी समकक्ष वोलोदिमीर जेलेंस्की के बीच हुई अहम बैठक के बीच जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को जेलेंस्की के साथ बैठक के लिए राजी करने का श्रेय अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दिया। जर्मन चांसलर ने कहा कि बैठक किस जगह पर होगी, यह अभी तय नहीं हुआ है। इसी बैठक के लिए पुतिन ने ट्रंप के साथ फोन पर बातचीत के दौरान सहमति जताई थी।

विज्ञापन


शिखर सम्मेलन में भाग लेने का साहस होगा या नहीं?
मर्ज ने कहा, 'हमें नहीं पता कि रूसी राष्ट्रपति में इस तरह के शिखर सम्मेलन में भाग लेने का साहस होगा या नहीं। इसलिए समझाने-बुझाने की जरूरत है।' मर्ज यूरोपीय नेताओं के उस प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थे, जो सोमवार को यूक्रेनी राष्ट्रपति को समर्थन देने वॉशिंगटन गए थे।

अगले दो हफ्तों में बैठक होगी
बैठक में एक ब्रेक के दौरान उन्होंने संवाददाताओं से कहा, 'अमेरिकी राष्ट्रपति ने रूसी राष्ट्रपति से फोन पर बात की और इस बात पर सहमति जताई गई कि अगले दो हफ्तों में रूसी राष्ट्रपति और यूक्रेनी राष्ट्रपति के बीच एक बैठक होगी।'
विज्ञापन


त्रिपक्षीय बैठक का निमंत्रण देने पर सहमति
मर्ज ने आगे कहा कि ट्रंप ने बाद में एक और त्रिपक्षीय बैठक का निमंत्रण देने पर सहमति जताई है, ताकि बातचीत वास्तव में शुरू हो सके। जर्मन चांसलर ने कहा कि ट्रंप इस बात से प्रभावित हैं कि यूरोपीय देश एकजुट हैं। अमेरिकी प्रशासन के साथ उनकी चर्चा अब यूक्रेन के लिए सुरक्षा गारंटी पर केंद्रित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें