पाकिस्तान के आतंकी शिविरों पर सर्जिकल स्ट्राइक के बाद दुनियाभर से भारत को मिल रहे समर्थन में अब रूस का नाम भी जुड़ गया है। रूस ने एक तरह से भारत का समर्थन करते हुए पाकिस्तान से आतंकी शिविरों को नष्ट करने की अपील की है।
रूस ने शुक्रवार को पाकिस्तान से कहा कि इस्लामाबाद से उम्मीद है कि अपने क्षेत्र में आतंकवादी समूहों की गतिविधियों को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए। साथ ही भारत और पाकिस्तान के बीच नियंत्रण रेखा पर बढ़ते तनाव को लेकर चिंता जताई है।
रूस ने दोनों पड़ोसी देशों से तनाव में किसी भी तरह की बढ़ोतरी को अनुमति नहीं देने की अपील की है और अपने विवादों को बातचीत के जरिये सुलझाने को कहा है।