फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: राजपूतों पर टिप्पणी करने पर केंद्रीय मंत्री ने मांगी माफी, क्षत्रिय समाज की सभा में मंच से जोड़े हाथ

Sat, 30 Mar 2024 12:58 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

सभा का आयोजन प्रभावशाली क्षत्रिय नेता और पूर्व भाजपा विधायक जयराजसिंह जाडेजा ने किया था। गौरतलब है कि गुजरात में क्षत्रिय समुदाय ने रियासतों के पूर्व शासकों पर रूपाला की टिप्पणियों पर कड़ी आपत्ति जताई थी। 
विज्ञापन
परषोत्तम रूपाला - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता परषोत्तम रूपाला ने शुक्रवार को एक बार फिर राजपूत समाज व राजे-रजवाडों पर अपनी आलोचनात्मक टिप्पणियों के लिए माफी मांगी। उन्होंने हाथ जोड़कर राजकोट जिले के गोंडल शहर के पास समुदाय के नेताओं की एक सभा में क्षत्रिय या राजपूत समुदाय से माफी मांगी। वह बोले कि उनकी वजह से उनकी पार्टी को भी आलोचना का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन

सभा का आयोजन प्रभावशाली क्षत्रिय नेता और पूर्व भाजपा विधायक जयराजसिंह जाडेजा ने किया था। गौरतलब है कि गुजरात में क्षत्रिय समुदाय ने रियासतों के पूर्व शासकों पर रूपाला की टिप्पणियों पर कड़ी आपत्ति जताई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें