फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया ने एक बार फिर फैलाई अफवाह, पत्नी की मौत पर टीएन शेषन को मिली श्रद्धांजलि

Mon, 02 Apr 2018 02:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केरल
विज्ञापन
विज्ञापन
कठोर निर्णयों से अपनी पहचान बनाने वाले पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टीएन शेषन एक बार चर्चा में हैं। सोशल मीडिया में उनकी मौत की अफवाहें फैल रही हैं, जबकि सच्चाई यह है कि 31 मार्च को उनकी पत्नी जयालक्ष्मी का निधन हुआ है। कुछ शरारती लोगों द्वारा शनिवार से सोशल मीडिया पर टीएन शेषन को श्रद्धांजलि दी जा रही है। अफवाह को खत्म करने के लिए कई लोगों ने ट्वीट करके यह जानकारी दी है कि शेषन पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं। इसके बाद उन्हें श्रद्धांजलि देने वाले लोगों ने माफी मांग ली।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 1955 बैच के आईएएस अधिकारी रहे टीएन शेषन 1990-96 तक देश के मुख्य चुनाव आयुक्त थे। चुनाव आयुक्त के रूप में उन्होंने कई सुधारों को भी लागू किया था। बीते कुछ दिनों से वह अपनी पत्नी जयलक्ष्मी के साथ चेन्नै के एक ओल्ड ऐज होम में रह रहे थे। 15 दिसंबर को ही गुरुकुलम के ओल्ड ऐज होम में टीएन शेषन का 85वां जन्मदिन मनाया गया था।
विज्ञापन


शेषन से पहले सोशल मीडिया पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन की झूठी खबरें भी फैल चुकी हैं।
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें