आचार संहिता चुनाव की तारीख की घोषणा होने के साथ लागू हो जाती है और नतीजे आने तक जारी रहती है। शनिवार को चुनाव आयोग ने पांच राज्यों (मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मिजोरम और तेलंगाना) में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों का एलान कर दिया है। इसी के साथ इन राज्यों में भी आचार संहिता लागू हो चुकी है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आचार संहिता लागू होने के बाद सभा और जुलूस के लिए किन नियमों का पालन करना पड़ता है-
सभाओं से संबंधित नियम-
- किसी पार्टी या दल की प्रस्तावित सभा के बारे में स्थानीय पुलिस अधिकारियों को जानकारी होनी चाहिए।
- स्थानीय पुलिस को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि एक दल या पार्टी की सभा के स्थान पर कोई निर्बाधात्मक या प्रतिबंधात्मक आदेश लागू तो नहीं है।
- प्रस्तावित सभा के लिए दल या पार्टी द्वारा लाउड स्पीकर के उपयोग या अन्य किसी सुविधा के लिए सक्षम अधिकारी से अनुज्ञा या अनुज्ञाप्ति प्राप्त की है या नहीं यह स्थानीय पुलिस को सुनिश्चित करना चाहिए।