फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajya Sabha: जुमे की नमाज के लिए 30 मिनट के ब्रेक का नियम खत्म, सभापति बोले- पिछले साल ही हुआ बदलाव

Mon, 11 Dec 2023 06:45 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लोकसभा की तरह ही अब राज्यसभा में नमाज के लिए ब्रेक नहीं दिया जाएगा। डीएमके सांसद तिरुची शिवा ने कहा कि आमतौर पर शुक्रवार के दिन सभा का कामकाज लंच ब्रेक के बाद 2.30 बजे शुरू होता है, लेकिन संशोधित कार्यक्रम के अनुसार ये 2 बजे से ही है।
विज्ञापन
Rajya Sabha - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संसद सत्र के दौरान राज्यसभा में हर शुक्रवार की नमाज के लिए मिलने वाले 30 मिनट ब्रेक के नियम को खत्म कर दिया गया है। यह व्यवस्था राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दी है। राज्यसभा में हर शुक्रवार को लंच ब्रेक 1 से 2:30 बजे तक होता था, जबकि लोकसभा में लंच ब्रेक 1 से 2:00 बजे तक होता है। राज्यसभा में अतिरिक्त आधा घंटा नमाज के लिए दिया जाता था।

दरअसल, 8 दिसंबर को डीएमके सांसदों ने राज्यसभा में मुस्लिम सांसदों के लिए जुमे की नमाज के ब्रेक का मुद्दा उठाया। इस पर सभापति धनखड़ ने बताया कि 60-70 साल से चले आ रहे नियम में बदलाव हो चुका है। लोकसभा की तरह ही अब राज्यसभा में नमाज के लिए ब्रेक नहीं दिया जाएगा। डीएमके सांसद तिरुची शिवा ने कहा कि आमतौर पर शुक्रवार के दिन सभा का कामकाज लंच ब्रेक के बाद 2.30 बजे शुरू होता है, लेकिन संशोधित कार्यक्रम के अनुसार ये 2 बजे से ही है। यह निर्णय कब लिया गया, इस बारे में सदन के सदस्य नहीं जानते, यह बदलाव क्यों हुआ? इस पर सभापति ने कहा कि यह  बदलाव पहले ही मेरी ओर से किया जा चुका है। लोकसभा में कार्यवाही 2 बजे से होती है। लोकसभा और राज्यसभा दोनों ही संसद का हिस्सा हैं। काम के समय में समानता हो, इसलिए मैंने पहले ही इस बारे में नियम बना दिए थे।

  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें