बिहार के छपरा में हुए सड़क हादसे में केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी बाल-बाल बचे हैं। केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता और संसदीय कार्य राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राजीव प्रताप रूडी अपने संसदीय क्षेत्र सारण जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने जा रहे थे तभी उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
रूडी की गाड़ी उन्हीं के काफिले में मौजूद एक दूसरी गाड़ी से टकरा गई, जिसके बाद उनको मामूली चोटें आई। आपको बता दें कि हादसा उस वक्त हुआ जब वह छपरा से पटना जा रहे थे। राजीव प्रताप रूडी छपरा में बाढ़ प्रभावित इलाके का जायजा लेने गए थे। वहां से लौटते समय ये हादसा हुआ है।