जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूख अब्दुल्ला के विवादित बयान ने सियासी गलियारों में तूफान ला दिया है। फारूख ने कहा कि कश्मीर मसले को सुलझाने के लिए अमेरिका और चीन से मदद लेनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि हम लोग चीन और पाकिस्तान से युद्ध नहीं कर सकते हैं।
जिसके बाद जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह ने फारूख अब्दुल्ला पर तीखा हमला बोला। निर्मल ने कहा कि जब फारूख सीएम थे तब उन्होंने पाकिस्तान पर हमले की बात की थी। निर्मल ने फारूख की निंदा करते हुए कहा कि वह दो दृष्टिकोण क्यों अपनाते हैं? निर्मल ने यह भी कहा कि पीएम मोदी खुद कश्मीर मसले पर नजर बनाए हुए हैं। वह कश्मीर के लोगों को विकास के रास्ते पर ले जाना चाहते हैं।
Condemn his statement; want to tell him when he was CM he talked of attacking Pakistan. Why this 2-faced approach?: J&K Dy CM on F. Abdullah pic.twitter.com/Jo1EB7FV4f
— ANI (@ANI_news) 21 July 2017
PM personally monitoring situation in Kashmir, wants people to prosper & tread on path of development: J&K Dy CM Nirmal Singh on meeting PM pic.twitter.com/5TMvnZSJPF
— ANI (@ANI_news) 21 July 2017
वहीं PDP नेता सरताज मदनी ने कहा कि अगर फारूख पाकिस्तान से बात करना चाहते हैं तो उन्हें खुशी है। कश्मीर मसले का हल बिना बात के नहीं निकाला जा सकता है।
Happy if he (Farooq Abdullah) is asking for talks with Pak. If you want to resolve Kashmir issue there is no other way: Sartaj Madni, PDP pic.twitter.com/As4ZZpO0om
— ANI (@ANI_news) 21 July 2017
जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता देवेंद्र राणा ने कहा कि फारूक अब्दुल्ला ने जो भी कहा,वो सही है। राणा बोले हमने हमेशा सुविधा का स्वागत किया है।
What he (Farooq Abdullah) said is correct, NC has never been for mediation but we've always said facilitation is welcome: Devender Rana, NC pic.twitter.com/46QVtBUPHs— ANI (@ANI_news) 21 July 2017