फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरक्षा के मुद्दे पर लोकसभा में हंगामा, खड़गे बोले- केंद्र कर रहा गौरक्षकों को सपोर्ट

Mon, 31 Jul 2017 02:06 PM IST
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा में गौरक्षा के मुद्दे पर सरकार और विपक्ष के बीच गतिरोध बढ़ गया है। कांग्रेस ने भीड़ के हाथोंं होने वाली हिंसा पर नाराजगी जताई है। कांग्रेस की ओर से मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि देश में भीड़ के हाथों  हिंसा बढ़ती जा रही है। उन्होंने इशारों में कहा कि बजरंग दल, विहिप और अन्य दलों को केंद्र की ओर से सपोर्ट मिल रहा है।
विज्ञापन

  Govt is indirectly encouraging groups like the VHP,Bajrang Dal and also Gau rakshaks: Mallikarjun Kharge,Congress in Lok Sabha — ANI (@ANI_news) July 31, 2017



मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि देश में गोहत्या को लेकर कानून बने हैं, फिर भी लोगों की हत्या हो रही है। उन्होंने कहा कि इन वारदातों की वजह सत्ता में बैठी बीजेपी सरकार है जो अप्रत्यक्ष रूप से विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, व अन्य दलों के गौरक्षकों को सपोर्ट कर रही है। वो किसी न किसी रुप में इन दलों से जुड़ी हुई है। 
विज्ञापन

  Govt is indirectly encouraging groups like the VHP,Bajrang Dal and also Gau rakshaks: Mallikarjun Kharge,Congress in Lok Sabha — ANI (@ANI_news) July 31, 2017



मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर बीजेपी नेता निशिकांत दुबे ने कहा कि जिस मुद्दे को खड़गे ने उठाया है वो कोर्ट में है, तो इस मामले पर बात क्यों की जा रही है। 
  The cases of violence Mr.Kharge is mentioning are already in the courts so why is he saying all this?: Nishikant Dubey,BJP in Lok Sabha — ANI (@ANI_news) July 31, 2017
कांग्रेस ने सोमवार को गुजरात विधायकों को दी जाने वाली रिश्वत का मुद्दा राज्यसभा में उठाया, जिसके चलते वहां जोरदार हंगामा हुआ। राज्यसभा की  कार्यवाही शुरू होने से पहले कांग्रेस के सांसद मधुसूदन मिस्त्री ने नोटिस दिया, जिस पर ये बहस हुई। मिस्त्री ने कहा कि उनके विधायकों को खरीदने के लिए करीब 15 करोड़ रुपये का ऑफर किया गया है।

Uproar in Rajya Sabha by Congress over Gujarat MLAs issue pic.twitter.com/lwBhd9TDzv— ANI (@ANI_news) July 31, 2017


राज्यसभा में गुजरात कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे पर हंगामा के बीच मोदी सरकार की ओर से केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि कांग्रेस ने अपने ही विधायकों का अपहरण किया है। उन्होंने कहा कि एक और गुजरात में बाढ़ से हालत बेहाल है और कांग्रेस ने अपने विधायकों को छुटी पर बेंगलुरू भेजा हुआ है।
विज्ञापन


Congress MP Madhusudan Mistry has given notice in Rajya Sabha on Gujarat MLAs issue— ANI (@ANI_news) July 31, 2017
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें