फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: गुजरात के खेड़ा जिले में श्रावण शोभायात्रा पर पथराव, तीन पुलिसकर्मी समेत कई घायल

Fri, 15 Sep 2023 10:51 PM IST
शक्तिराज सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, थसरा

सार

खेड़ा के पुलिस अधीक्षक राजेश गढ़िया ने बताया कि हर साल ‘श्रावण’ महीने के आखिरी दिन शिव मंदिर से ‘शोभा यात्रा’ निकाली जाती है। इस बार इसमें 700 से 800 लोग शामिल हुए थे। जैसे ही शोभायात्रा तीन बत्ती इलाके में पहुंची कुछ असामाजिक तत्वों ने उस पर पथराव शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के खेड़ा जिले के थसरा शहर में एक मंदिर से निकाली गई श्रावण शोभायात्रा पर शुक्रवार को कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। इसमें तीन पुलिसकर्मियों समेत कुछ लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि घटना के बाद यहां दो समुदायों के बीच तनाव पैदा हो गया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, हालात पर काबू पाने के लिए जिले से अतिरिक्त बलों को बुलाया गया। शहर में भारी संख्या में तैनाती कर दी गई है। पथराव में एक सब-इंस्पेक्टर, दो कांस्टेबल और कुछ अन्य लोग घायल हुए हैं। पुलिस जांच में जुटी है कि पथराव सुनियोजित था या फिर तात्कालिक घटना।

सामाजिक तत्वों ने उस पर पथराव किया
खेड़ा के पुलिस अधीक्षक राजेश गढ़िया ने बताया कि हर साल ‘श्रावण’ महीने के आखिरी दिन शिव मंदिर से ‘शोभा यात्रा’ निकाली जाती है। इस बार इसमें 700 से 800 लोग शामिल हुए थे। जैसे ही शोभायात्रा तीन बत्ती इलाके में पहुंची कुछ असामाजिक तत्वों ने उस पर पथराव शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


पुलिस ने तुरंत स्थिति को नियंत्रण में लिया
मौके पर मौजूद पुलिस ने तुरंत स्थिति को नियंत्रण में लिया। पूरे जिले से पुलिस बल इलाके में तैनात किया गया है ताकि आगे कोई घटना न हो। पथराव में एक उपनिरीक्षक, दो कांस्टेबल और कुछ अन्य लोग घायल हुए हैं। पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए घटना के वीडियो की जांच कर रही है।

दोनों समुदायों के नेताओं से बात की जा रही
पुलिस अधीक्षक गढ़िया ने बताया कि इलाके में शांति के प्रयासों के तहत दोनों समुदायों के नेताओं से बात की जा रही है। घटना के वीडियो की भी जांच की जा रही है। पथराव में शामिल लोगों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें