फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘INDIA’: अधीर पर भड़की TMC, कहा- ममता बनर्जी को बुरा बोलो फिर सीटों का भी बंटावारा करो, यह नहीं चलेगा

Fri, 05 Jan 2024 03:39 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पश्चिम बंगाल के कांग्रेस अध्यक्ष और लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि हम सबसे पुरानी पार्टी हैं। हम सीटों के लिए टीएमसी से कभी भीख नहीं मांगेंगे। चौधरी ने आरोप लगाया कि ममता सरकार और टीएमसी गठबंधन को मजबूत करने को लेकर गंभीर नहीं है।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में लोकसभा चुनावों में छह महीने से भी कम समय बचा है। भाजपा-कांग्रेस सहित तमाम राजनीतिक दलों ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी है। इस बीच कांग्रेस और टीएमसी के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर खींचतान शुरू हो गई है। टीएमसी के वरिष्ठ नेता का कहना है कि अगर कांग्रेस को बंटवारा करना है तो उन्हें ममता बनर्जी का अपमान करना बंद करना होगा। दरअसल, कांग्रेस ने कहा था कि हमें टीएमसी से भीख नहीं मांगना। ममता गठबंधन को मजबूत करने के बजाय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सेवा में व्यस्त हैं।
विज्ञापन


पहले जानिए कांग्रेस का क्या है पक्ष
पश्चिम बंगाल के कांग्रेस अध्यक्ष और लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि हम सबसे पुरानी पार्टी हैं। हम सीटों के लिए टीएमसी से कभी भीख नहीं मांगेंगे। चौधरी ने आरोप लगाया कि ममता सरकार और टीएमसी गठबंधन को मजबूत करने को लेकर गंभीर नहीं है। टीएमसी गठबंधन पर ध्यान देने के बजाए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सेवा में व्यस्त है। ममता बनर्जी खुद को ईडी और सीबाआई के चंगुल से बचने के लिए पीएम मोदी की सेवा कर रही हैं। चौधरी का दावा है कि कांग्रेस बंगाल में काफी मजबूत है। हम अधिक सीटें जीत सकते हैं। चौधरी ने ममता बनर्जी को चुनौती दी कि इस लोकसभा में वे बरहामपुर से उनके खिलाफ चुनाव मैदान में उतरें। 

पार्टी आलाकमान लेगी निर्णय
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, टीएमसी 2019 में कांग्रेस द्वारा जीती गई दो सीटें छोड़ने को तैयार है। इस पर चौधरी ने कहा कि हमें भीख देने की जरूरत नहीं है। टीएमसी कौन होती है यह तय करने वाली कि हम कितनी सीटों पर चुनाव लड़ें। हम राज्य में अपने दम पर चुनाव लड़ सकते हैं। पार्टी आलाकमान इस पर निर्णय लेगी। हम बंगाल में अधिक सीटें जीत सकते हैं। हम बड़े अंतर से जीतेंगे। ममता ने प्रस्ताव दिया है कि प्रियंका गांधी को वाराणसी से प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ना चाहिए। इसलिए मैं भी ममता बनर्जी को प्रस्ताव देता हूं कि उन्हें बेहरामपुर से मेरे खिलाफ चुनाव लड़ना चाहिए। 
विज्ञापन


अब जानिए टीएमसी का पलटवार
टीएमसी के वरिष्ठ सांसद सौगत रॉय ने कहा कि टीएमसी और ममता बनर्जी और गठबंधन को बुरा-भला कहना और सीटों का बंटवारा भी करना एक साथ नहीं चल सकता। कांग्रेस अगर गठबंधन चाहती है तो उन्हें हमारा अपमान करना रोकना होगा। कांग्रेस आलाकमान को अधीर पर लगाम लगानी होगी।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें