परिवहन विभाग के अधिकारी ने बताया कि क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) निरीक्षकों का ब्लॉकचेन-आधारित" कम्प्यूटराइज्ड प्रणाली से किए जाएंगे, जिससे भ्रष्टाचार की कोई गुंजाइश नहीं रहेगी। राज्य में विभाग की तरफ से ऐसा कदम पहली बार लिया गया है।
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जिनके पास परिवहन विभाग भी है, ने आरटीओ निरीक्षकों के ट्रांसफर को ऑनलाइन पद्धति से करने के निर्देश दिए हैं। हर साल आरटीओ निरीक्षकों, मोटर वाहन निरीक्षक, सहायक मोटर वाहन निरीक्षकों के तबादलों में भ्रष्टाचार को लेकर चर्चा बनी रहती है।
इस साल मार्च में कैश-ट्रांसफर घोटाले का मामला सामने आया था, जिसमें एक महिला आरटीओ अफसर और व्यक्ति का एक ओडियो सामने आया, जिसने राज्य को इस मामले की जांच के लिए मजबूर कर दिया था। परिवहन विभाग के अधिकारी ने कहा कि निजी कंपनियां ऑनलाइन तबादले के लिए ब्लॉकचेन आधारित सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करती है। उन्होंने बताया कि ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से हेरफेर करने का सवाल ही पैदा नहीं होता है।
उन्होंने कहा, अगर सबकुछ ठीक से हुआ तो एमवीआई का ऑनलाइन तबादल इस महीने के आखिर तक पूरा हो जाएगा। परिवहन कमिश्नर के कार्यालय ने पहले ही तबादले होने वाले एमवीआई की लिस्ट जारी कर चुके हैं। अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र के ग्रामीण विकास और दूसरे विभागों में ऑनलाइन तबादले की प्रणाली पिछले कई सालों से शुरू हो चुकी है।
मौजूदा समय में 867 में से 567 एमवीआई पद और 1098 में 1070 एएमवीआई पद भरे हुए हैं। जून में राज्य सरकारी ने एमवीआई और एएमवीआई के ऑनलाइन तबादले पद्धती के लिए एक सरकारी प्रस्ताव जारी किया। अगले ही महीने परिवहन आयुक्त विवेक भीमनवार ने सॉफ्वेयर का परीक्षण करने के लिए अतिरिक्त परिवहन आयुक्त जितेंद्र पाटिल की अध्यक्षता में छह सदस्यीय समिति का गठन किया
ब्लॉकचेन आधारित सॉफ्टवेयर पारदर्शी तरीके से काम करेगा और किसी भी तरह के बदलाव होने पर इंस्पेक्टर के मोबाइल पर ओटीपी जाएगा। परिवहन विभाग के अधिकारी के अनुसार ऑनलाइन तबादले दो चरण में होगा। पहले चरण में 166 एमवीआई का तबादला किया जाएगा और दूसरे चरण में 300 एमवीआई का तबादला होगा।
इस नई पद्धति से कई अधिकारी खुश हो रहे हैं, क्योंकि अब उन्हें अपने तबादले के लिए किसी को भी पैसे की जरूरत नहीं है। वहीं कई अधिकारियों को दूर-दराज के इलाकों में पोस्टिंग मिलने की भी चिंता है, जो उनके परिवारवालों के सिए असुविधाजनक हो सकता है।