फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railway: वरिष्ठ नागरिकों की रियायत समाप्त कर रेलवे ने चार वर्षों में कमाए 5,800 करोड़, RTI से खुलासा

Tue, 02 Apr 2024 05:35 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रेलवे महिला यात्रियों को ट्रेन किराये में 50 प्रतिशत, पुरुष और ट्रांसजेंडर वरिष्ठ नागरिकों को 40 प्रतिशत की छूट देता था। रेलवे के नियमों के अनुसार, 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र के पुरुष व ट्रांसजेंडर और 58 वर्ष और उससे अधिक उम्र की महिलाएं वरिष्ठ नागरिक मानी जाती हैं।
विज्ञापन
Railway Station
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय रेलवे ने ट्रेन किराये में वरिष्ठ नागरिकों को दी जा रही रियायत को समाप्त कर चार साल में 5,800 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत मिली जानकारी से इसका खुलासा हुआ। रेल मंत्रालय ने कोविड-19 के कारण देशव्यापी तालाबंदी की घोषणा के बाद वरिष्ठ नागरिकों को दी जाने वाली ट्रेन किराये में छूट वापस ले ली थी। 

इससे पूर्व, रेलवे महिला यात्रियों को ट्रेन किराये में 50 प्रतिशत, पुरुष और ट्रांसजेंडर वरिष्ठ नागरिकों को 40 प्रतिशत की छूट देता था। रेलवे के नियमों के अनुसार, 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र के पुरुष व ट्रांसजेंडर और 58 वर्ष और उससे अधिक उम्र की महिलाएं वरिष्ठ नागरिक मानी जाती हैं। मध्य प्रदेश के चंद्र शेखर गौड़ की ओर से अलग-अलग समय पर आरटीआई अधिनियम के तहत दायर किए गए कई आवेदनों से खुलासा हुआ है कि 20 मार्च, 2020 से 31 जनवरी, 2024 तक रेलवे ने 5,875 करोड़ से अधिक का अतिरिक्त राजस्व कमाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें