फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीआई: राफेल सौदे की गुप्त जानकारी लीक होने की चल रही आंतरिक जांच

Wed, 15 May 2019 12:11 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राफेल जेट (फाइल फोटो)
विज्ञापन

राफेल लड़ाकू विमान के सौदे की गुप्त जानकारी लीक होने के मामले में रक्षा मंत्रालय आंतरिक जांच करा रहा है। यह जानकारी रक्षा मंत्रालय ने एक आरटीआई के तहत मांगी गई जानकारी के जवाब में दी। आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने रक्षा मंत्रालय से राफेल विमान सौदे की ‘चोरी’ हुई फाइलों और इस बारे में की गई कार्रवाई की जानकारी मांगी थी। गलगली ने यह भी पूछा था कि क्या प्रधानमंत्री कार्यालय और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण इस चोरी से वाकिफ थे और यदि थे, तो क्या पुलिस में शिकायत की गई थी।

विज्ञापन


इस आरटीआई का जवाब रक्षा मंत्रालय के उप सचिव (एयर एक्विजिशन) एवं सीपीआईओ एयर एक्विजिशन (कैपिटल) विंग सुशील कुमार की तरफ से दिया गया। 7 मई को दिए गए जवाब में कहा गया है कि मंत्रालय ने इस बारे में आंतरिक जांच के आदेश दिए हैं। मंत्रालय ने इन गोपनीय दस्तावेजों के लीक होकर पब्लिक डोमेन में पहुंचने और सुरक्षा निर्देशों के उल्लंघन की आंतरिक जांच के आदेश दिए हैं। 

बता दें कि मार्च में अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने सुप्रीम कोर्ट के सामने पेश ये कागजात चोरी किए जाने का दावा किया था। वेणुगोपाल ने यह दावा राफेल विमान खरीद में गड़बड़ी के मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर पुनर्विचार के लिए दाखिल याचिका में इन दस्तावेजों की फोटोकॉपी को शामिल करने पर किया था और शीर्ष अदालत से इस पर विचार नहीं करने की मांग की थी। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने यह मांग ठुकरा दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें