महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के एक नेता शब्बीर शेख (45) की महाराष्ट्र के ठाणे जिले में लगभग छह लोगों के समूह ने चाकू मारकर हत्या कर दी। मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। हिल लाइन थाना पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात उल्हासनगर की जय जनता कॉलोनी में शब्बीर पर धारदार हथियार से हमला किया गया। शेख को चार महीने ही पहले ही शिंदे नीत शिवसेना की उल्हासनगर इकाई के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था।
महाराष्ट्र के बीड जिले में कुछ रेत माफिया ने जिला कलेक्टर को कुचलने की कोशिश की। हालांकि, वे इसमें कामयाब नहीं हो पाए। मौके पर मौजूद अंगरक्षक ने कलेक्टर की जान बचा ली। पुलिस ने डंपर चालक प्रकाश कोकरे को गिरफ्तार कर उसका वाहन जब्त कर लिया है।
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में समुद्र पर देश का सबसे बड़ा पुल बना है, जिसे जल्द ही आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा। इससे मुंबई से नवी मुंबई की दूरी दो घंटे की बजाय 20 मिनट में पूरी की जा सकेगी। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का कहना है, सागर सेतु के बन जाने से नवी मुंबई के बाद तीसरी मुंबई बनाने का रास्ता साफ हो जाएगा। मुंबई–पोरबंदर परियोजना के तहत शिवड़ी-न्हावासेवा के बीच मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (एमटीएचएल) परियोजना का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। आगामी नवंबर माह में मोदी ही इस परियोजना का उद्घाटन भी करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के इस सबसे लंबे समुद्र पुल के बनने पर प्रसन्नता व्यक्त की है।