वारदात की जगह पर फैला खून और पीवी बीजू का ऑटो।
- फोटो : Indian Express
केरल में राजनीतिक कार्यकर्ताओं पर हमलों का सिलसिला जारी है। महीने भर के भीतर कन्नूर जिले में एक और आरएसएस कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला किया गया है। कन्नूर में ही बीती 15 फरवरी को संघ कार्यकर्ता पीवी सुजीत की हत्या कर दी गई थी।
कन्नूर में ही मंगलवार को एक आरएसएस कार्यकर्ता को ऑटोरिक्शा से खींचकर तलवारों और चाकुओं से हमला कर गंभीर रूप से घायल दिया। आशंका जताई जा रही है कि हमला सीपीएम के छह कार्यकर्ताओं ने किया। पुलिस ने कहा कि घटना उस समय हुई जब 29 वर्षीय आरएसएस कार्यकर्ता एवी बीजू अपने ऑटो रिक्शा में 6-8 साल के बच्चों को पन्नौर के पास स्कूल ले कर जा रहा था।
हमलावरों में बच्चों से भरा ऑटो भी पलट दिया, हालांकि बच्चों को चोट नहीं आई। हमले में गंभीर रूप से घायल बीजू को पहले स्थानीय अस्पताल और बाद में कोझिकोड़ मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। पुलिस ने कहा कि बीजू के सिर और पीठ में आठ गहरे घाव हैं। उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।