फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकवाद और कट्टरवाद के खात्मे के लिए काम करता रहेगा संघ: भागवत

Sun, 21 Apr 2019 06:56 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
विज्ञापन
संघ प्रमुख मोहन भागवत (फाइल फोटो)
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा है कि संघ आतंकवाद और कट्टरवाद जैसी राष्ट्रविरोधी ताकतों के सफाये के लिए काम करता रहेगा। शनिवार को भागवत ने एक ट्वीट कर किश्तवाड़ में 09 अप्रैल को आतंकियों के हाथों मारे गए संघ नेता चंद्रकांत शर्मा को श्रद्धांजलि देते हुए अपने विचार साझा किए। आरएसएस के ट्विटर अकाउंट पर शर्मा की मौत को बहुत दुखद बताया लेकिन कहा कि उनका बलिदान संघ को प्रेरित भी करता है। 

विज्ञापन


संघ प्रमुख ने लिखा, ‘दुख की इस घड़ी में स्वर्गीय चंद्रकांतजी के बलिदान को व्यर्थ न जाने देने के लिए हम संकल्पित हैं। इस भूमि से आतंकवाद और कट्टरपंथी जैसी राष्ट्रविरोधी ताकतों के सफाये के लिए काम करते रहेंगे।’ 
विज्ञापन


जब एक स्थानीय आरएसएस प्रवक्ता से भागवत के शनिवार को चंद्रकात के बारे में किए ट्वीट के बारे में संपर्क किया तो वह इसे स्पष्ट नहीं कर सके। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें