फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ: कोरोना काल में बढ़ीं ई-शाखाएं, जल्द फिर मैदान में दिखेंगे कार्यकर्ता

Mon, 12 Jul 2021 04:19 PM IST
गौरव पाण्डेय डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने कोरोना महामारी की आपदा को अवसर में बदल दिया हैं। एक ओर जहां संघ ने अपनी शाखाएं बढ़ाने और संगठन का विस्तार करने में सफलता पाई है वहीं दूसरी तरफ कोरोना पीड़ितों की मदद कर लोगों के मन में भी जगह बनाई है। अब संघ के पदाधिकारी फिर कोरोना की संभावित तीसरी लहर की तैयारियों में जुट गए हैं। इसके लिए कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आरएसएस कोरोना वायरस संक्रमण की संभावित तीसरी लहर से पहले देशभर में अपने स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण देने का कार्य शुरू करने जा रहा है। ये प्रशिक्षित कार्यकर्ता 2.5 लाख स्थानों पर जाएंगे। इसमें वे सरकारी प्रशासन का सहयोग करेंगे। इसके साथ ही वे कोरोना पीड़ितों और उनके परिजनों की मदद भी करेंगे। इस दौरान सभी स्वयंसेवकों को समाज का मनोबल बढ़ाने का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार संघ स्वयंसेवकों का ये प्रशिक्षण अगस्त में पूरा होगा। सितंबर से सभी प्रशिक्षित कार्यकर्ता देश के हर गांव-बस्ती में लोगों को जागरूक करने का काम शुरू कर देंगे। संघ का कहना है कि इस अभियान से ज्यादा से ज्यादा आम लोगों को भी जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही स्वयंसेवकों को कोरोना वायरस महामारी के दौरान छोटे बच्चों और माताओं को लेकर विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

कोरोना काल में बढ़ीं ई-शाखाएं
कोरोना के दूसरी लहर का प्रकोप थमने के बाद जैसे-जैसे परिस्थितियां सामान्य होती जा रही हैं वैसे-वैसे संघ की शाखाओं का संचालान मैदान में शुरू हो रहा है। देशभर में अभी कुल 39,454 शाखाएं संचालित हो रही है। इनमें से 27,166 शाखाएं मैदान में लग रही है। इसके अलावा 12,288 ई-शाखाएं भी जारी हैं। इसके अलावा साप्ताहिक मिलन कुल 10,130 है। जिसमें में 6510 फिर से शुरू हुए हैं। ई मिलन 3620 हैं। लॉकडाउन काल में विशेष रूप से प्रारंभ हुए कुटुंब मिलन देश भर में 9637 हैं।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर संघ का जोर
चित्रकूट में संपन्न हुई आरएसएस की बैठक में आगामी पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों को लेकर भी चर्चा हुई। इस बैठक यह निर्णय लिया गया कि विधानसभा चुनाव से पहले संघ सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म्स पर अधिक जोर देगा। संघ के पदाधिकारी इस पर भी सहमत हुए कि ट्विटर, फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर संघ को सक्रिय करके हाईटेक बनाया जाएगा। इस दिशा में काम शुरू भी हो गया है। फिलहाल स्वदेशी एप कू पर संघ की राष्ट्रहित से जुड़ी गतिविधियों से अपलोड किया जा रहा है।

गौरतलब है कि, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक में क्षेत्र प्रचारक और प्रांत प्रचारक शामिल हुए थे। नौ और 10 जुलाई को 11 क्षेत्रों के क्षेत्र प्रचारक शामिल हुए तो 12 जुलाई को देशभर के 45 प्रांतों के प्रांत प्रचारकों और सह प्रांत प्रचारकों ने हिस्सा लिया। कुल मिलाकर 50-55 लोग चित्रकूट पहुंचे और करीब 250 लोग वर्चुअली इससे जुड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें