फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलाह: आरएसएस ने कहा, बेरोजगारी दूर करने के लिए अपनाएं भारतीय आर्थिक मॉडल

Tue, 15 Mar 2022 05:35 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

अहमदाबाद में संपन्न हुई संघ की तीन दिवसीय बैठक के अंतिम दिन अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में देश को आत्मनिर्भर बनाने और बेरोजगारी की समस्या को हल के लिए भारत केंद्रित आर्थिक मॉडल अपनाने और अर्थव्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रस्ताव भी पारित किया। यह पहली बार है जब संघ ने हिंदुत्व के इतर बेरोजगारी-महिला जैसे मुद्दे पर अपना ध्यान केंद्रित किया है।
विज्ञापन
संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले। - फोटो : Twitter@RSSorg
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश को आत्मनिर्भर बनाने और बेरोजगारी की समस्या के हल के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने भारत केंद्रित आर्थिक मॉडल अपनाने और अर्थव्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया है।

विज्ञापन


अहमदाबाद में संपन्न हुई संघ की तीन दिवसीय बैठक के अंतिम दिन अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में इस आशय का प्रस्ताव भी पारित किया गया। यह पहली बार है जब संघ ने हिंदुत्व के इतर बेरोजगारी-महिला जैसे मुद्दे पर अपना ध्यान केंद्रित किया है। प्रस्ताव में कहा गया है कि कोरोना महामरी के दौरान बड़े स्तर पर रोजगार कम हुए।

हालांकि इसी दौरान कुछ वर्गों ने रोजगार के बने नए अवसरों का लाभ भी उठाया। रोजगार का अवसर बढ़ाने और देश को आत्मनिर्भर बनाने केलिए सभा की राय है कि भारतीय आर्थिक मॉडल पर जोर दिया जाना चाहिए। ऐसा मॉडल जो मानव केंद्रित, श्रम गहन, पर्यावरण के अनुकूल होने के साथ-साथ विकेंद्रीकरण और लाभों के समान वितरण पर जोर देता है। ऐसा मॉडल जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था, सूक्ष्म-लघु उद्योगों को बढ़ावा देता है।
विज्ञापन


बेरोजगारी और महिलाओं के विषय प्रमुखता से उठे
संघ इससे पहले स्वदेशी, ग्रामीण अर्थव्यवस्था का सवाल उठाता रहा है। सभा की बैठकों का मुख्य केंद्र हिंदुत्व ही रहा है।  इस तीन दिवसीय बैठक में भी संघ ने हिंदुत्व के मुद्दे के तहत धार्मिक कट्टरता, धर्मांतरण  जैसे मुद्दे उठाए। हालांकि पहली बार युवाओं और महिलाओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए बेरोजगारी और महिला भागदारी को बढ़ाने संंबंधी सवाल को अपने प्रस्ताव में जगह दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें