फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RSS: भाजपा अध्यक्ष बदलने के बीच बंगलूरू में आरएसएस की सर्वोच्च बैठक, मोहन भागवत भी होंगे शामिल

Wed, 05 Mar 2025 07:04 PM IST
निर्मल कांत डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला।

सार

RSS: आरएसएस की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक 21-23 मार्च को बंगलूरू में होगी। इस बैठक में संघ के शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों पर चर्चा की जाएगी और पिछले वर्ष के कार्यों की समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
मोहन भागवत - फोटो : पीटीआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में जेपी नड्डा का कार्यकाल काफी समय पहले ही बीत चुका है और नए भाजपा अध्यक्ष के चुने जाने की प्रक्रिया चल रही है। चर्चा है कि बहुत जल्द भाजपा को एक नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल सकता है। इन्हीं चर्चाओं के बीच भाजपा के मातृ संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सर्वोच्च निर्णय लेने वाले निकाय 'अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा' की तीन दिवसीय बैठक (21-23 मार्च) को बंगलूरू में होना निश्चित किया गया है। इस बैठक में संघ के सर्वोच्च पदाधिकारी मोहन भागवत, दत्तात्रेय होसबोले और सभी सहयोगी संस्थाओं के राष्ट्रीय अध्यक्ष और महामंत्री सहित 1480 कार्यकर्ता शामिल होंगे।   

विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने कहा है कि संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की इस वर्ष की बैठक में संघ के शताब्दी वर्ष पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा की जाएगी। इस बैठक में संघ के पिछले वर्ष के कार्यों की समीक्षा की जाती है। और अगले वर्ष के लिए नए लक्ष्य तय किए जाते हैं। संघ की कार्य पद्धति में अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा निर्णय करने वाली सर्वोच्च इकाई है। इस बैठक का आयोजन प्रतिवर्ष होता है। 

दरअसल, इस साल आने वाली विजयादशमी (दशहरा) 2025 को संघ के सौ वर्ष पूरे हो रहे हैं। आरएसएस इस विजयादशमी से लेकर अगले वर्ष की विजयादशमी को अपने शताब्दी वर्ष के तौर पर देखेगा और इस बीच संघ के कार्यों को विस्तार देने के लिए इस बैठक में योजना बनाई जाएगी। आरएसएस का लक्ष्य है कि वह जल्द से जल्द देश के हर ब्लॉक स्तर तक पहुंचे। इस लक्ष्य को लेकर भी इस बैठक में निर्णय किए जा सकते हैं। 
विज्ञापन


संघ के सबसे बड़े लक्ष्य
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इस समय पंच परिवर्तन के माध्यम से देश में एक बड़े बदलाव की शुरुआत कर चुका है। इसके अंतर्गत लोगों से स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने, नागरिक कर्तव्यों का बोध बढ़ाने, सामाजिक समरसता बनाए रखने और प्लास्टिक का उपयोग न करने को लेकर लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। भाजपा कुटुंब प्रबोधन के जरिए सनातनी परिवारों को अपने मूल संस्कारों को अपने जीवन में अपनाने की बात भी कही जा रही है। बैठक में इन पंच परिवर्तन के प्रयासों पर विशेष चर्चा की अपेक्षा है।
विज्ञापन


संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें