फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RSS के मुस्लिम मंच को तुलसी में दिख रहा 'जन्नत का पौधा'

Tue, 25 Jul 2017 09:42 AM IST
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
विज्ञापन
तुलसी
विज्ञापन
अगर आप सोचते हैं कि तुलसी केवल हिंदुओ के घरों में लगाया जाने वाला पवित्र पौधा है तो आप गलत हैं। यूपी के लखनऊ में RSS समर्थित मुस्लिम मंच ने मुसलमानों के घरों में पौधे लगाए हैं और इसे जन्नती झाड़ कहा गया है। 
विज्ञापन


मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के यूपी कोआर्डिनेटर मेराजिध्वज सिंह ने कहा कि इस्लाम में तुलसी को रेहान कहा जाता है। जोकि बहुत पवित्र माना जाता है। वहीं रूहेलखंड के कोआर्डिनेटर मौलाना मोहम्मद इस्लाम सुल्तानी ने एक अंग्रेजी अखबार को बताया कि वह मुस्लिमों को 1500 पौधे बांटने में सक्षम हैं।

उन्होंने कहा कि तुलसी का पौधा घर पर लगाने से रोग भागते हैं। यह हमारे समाज का दुर्भाग्य है कि पेड़-पौधे भी धर्म के नाम से बंटे हुए हैं। सुल्तानी ने लगभग 251 तुलसी के पौधे बांटे हैं। यूपी कोआर्डिनेटर ध्वज ने कहा कि पीपल और तुलसी जैसे पेड़-पौधे लगाने से हमारे समाज को काफी लाभ होता है। ये हमारे पर्यावरण पर अनुकूल प्रभाव डालते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें