फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागवत ने सरकार से पूछा, कोई युद्ध नहीं तो फिर सीमा पर शहीद कैसे हो रहे हैं जवान

Fri, 18 Jan 2019 09:05 AM IST
शशांक गौर भाषा, नागपुर

सार

  • प्रहार समाज जागृति संस्था के रजत जयंती कार्यक्रम बोल रहे थे भागवत।
  • आरएसएस प्रमुख ने कहा- हम अपना काम ठीक से नहीं कर रहे हैं।
  • इसे रोकने और देश को महान बनाने के लिए कदम उठाए जाने चाहिए।
विज्ञापन
मोहन भागवत - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोई युद्ध नहीं हो रहा है फिर भी देश की सीमाओं पर सैनिक शहीद हो रहे हैं।

विज्ञापन


आरएसएस प्रमुख ने प्रहार समाज जागृति संस्था के रजत जयंती कार्यक्रम के अवसर पर यहां कहा कि ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि ‘‘हम अपना काम ठीक से नहीं कर रहे हैं।’’ 
विज्ञापन


उन्होंने कहा,‘‘भारत को आजादी मिलने से पहले देश के लिए जान कुर्बान करने का वक्त था। आजादी के बाद युद्ध के दौरान किसी को सीमा पर जान कुर्बान करनी होती है। (लेकिन) हमारे देश में (इस वक्त) कोई युद्ध नहीं है फिर भी लोग(सैनिक) शहीद हो रहे है...क्योंकि हम अपना काम ठीक ढंग से नहीं कर रहे हैं।’’ 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘‘ अगर कोई युद्ध नहीं है तो कोई कारण नहीं है कि कोई सैनिक सीमा पर अपनी जान गंवाए। लेकिन ऐसा हो रहा है।’’ 

उन्होंने कहा कि इसे रोकने और देश को महान बनाने के लिए कदम उठाए जाने चाहिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें