फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RSS: अधर्म को धर्म समझने से सामाजिक असमानता बरकरार, प्रमुखस्वामी शताब्दी समारोह में बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत

Wed, 21 Dec 2022 10:43 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

संघ प्रमुख ने कहा कि लोगों को समरसता का उपदेश देने के बजाय इसे प्रमुखस्वामी महाराज की तरह दैनिक जीवन में अपनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अपने परिवार, धन, रूप या शारीरिक शक्ति के बारे में झूठा गर्व लोगों को यह सोचने पर मजबूर कर देता है कि वे दूसरों से श्रेष्ठ हैं।
 
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने बुधवार को कहा कि 2000 वर्षों तक लोग अधर्म को ही धर्म मानते रहे, इसलिए अभी भी समाज में असमानता बनी हुई है। अन्यथा, धर्म में तो यह अवधारणा ही नहीं कि कौन श्रेष्ठ है और कौन निम्न।भागवत यहां प्रमुखस्वामी महाराज नगर में बोल रहे थे, जिसे बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (बीएपीएस) के प्रमुखस्वामी शताब्दी समारोह के लिए 600 एकड़ में स्थापित किया गया है। प्रमुखस्वामी महाराज 95 वर्ष की उम्र में अगस्त 2016 में ब्रह्मलीन हुए थे। 

विज्ञापन


संघ प्रमुख ने कहा कि लोगों को समरसता का उपदेश देने के बजाय इसे प्रमुखस्वामी महाराज की तरह दैनिक जीवन में अपनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अपने परिवार, धन, रूप या शारीरिक शक्ति के बारे में झूठा गर्व लोगों को यह सोचने पर मजबूर कर देता है कि वे दूसरों से श्रेष्ठ हैं।

सामाजिक असमानता धर्म का परिणाम नहीं है। हमारे संतों ने भी यह घोषित किया था, और यहां तक कि धार्मिक ग्रंथ भी उस अवधारणा का समर्थन नहीं करते हैं। हम सभी को संतों का अनुसरण करने की आवश्यकता है। हमें अपने अहंकार से निपटने की आवश्यकता है क्योंकि यह हमें अपनी आदतों को बदलने से रोकता है। यहीं से संतों की भूमिका सामने आती है। उन्होंने कहा कि प्रमुख स्वामी महाराज एक महान संत थे, जो समाज की भलाई के लिए जीते थे और लोगों को सही रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें