फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mumbai: आज जेन-जी और जेन-अल्फा से मोहन भागवत का संवाद, विश्व को एकजुट करने में भारत की भूमिका पर होगी चर्चा

Thu, 06 Aug 2026 08:19 AM IST
Pavan पीटीआई, मुंबई

सार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत गुरुवार को मुंबई में आई-आईएमयूएन के 15वें वार्षिक सम्मेलन में जेन-जी और जेन-अल्फा के 2,000 से अधिक छात्रों से संवाद करेंगे। कार्यक्रम का विषय 'भारतीय तरीके से दुनिया को एकजुट करने में युवाओं की भूमिका' है। सम्मेलन में नेतृत्व, राष्ट्र निर्माण और विभिन्न विचारधाराओं को समझने पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
मोहन भागवत, आरएसएस प्रमुख - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत गुरुवार को दुनिया के सबसे बड़े युवा नेतृत्व वाले सम्मेलनों में से एक में भाग लेंगे, जहां वे नेतृत्व, राष्ट्र निर्माण और विश्व को एकजुट करने में भारत की भूमिका पर जेन जी और जेन अल्फा से बातचीत करेंगे। इंटरनेशनल मूवमेंट टू यूनाइट नेशंस (आईआईएमयूएन) द्वारा आयोजित सम्मेलन का उद्घाटन सत्र 'भारतीय दृष्टिकोण से विश्व को एकजुट करने में युवाओं की भूमिका' विषय पर केंद्रित होगा। इस वार्षिक सम्मेलन में 15 से 19 वर्ष की आयु के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे, जिनमें देश के विभिन्न हिस्सों के स्कूलों और कॉलेजों के प्रतिनिधि भाग लेंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- युवाओं के आंदोलन से झुकी सोरेन सरकार: बातचीत के लिए मुख्यमंत्री ने भेजा बुलावा; कई राज्यों में भी दिखा विरोध

दो हजार से अधिक छात्रों से करेंगे संवाद
यह आयोजन ऐसे समय में हो रहा है, जब देश के युवा लोकतंत्र, नेतृत्व, शासन और राष्ट्र निर्माण पर चर्चाओं में तेजी से सक्रिय हो रहे हैं। मोहन भागवत के 6 अगस्त को मुंबई में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में 100 से अधिक शहरों के 2,000 से अधिक छात्रों के साथ बातचीत करने की उम्मीद है, जिसे दुनिया के सबसे बड़े युवा नेतृत्व वाले सम्मेलनों में से एक बताया जा रहा है। आरएसएस प्रमुख के साथ यह बातचीत नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र (एनएमएसीसी) में आईआईएमयूएन के वार्षिक चैम्पियनशिप सम्मेलन के उद्घाटन समारोह के दौरान होगी, जो इस वर्ष अपनी 15वीं वर्षगांठ मना रहा है।
विज्ञापन


इससे पहले इस पहल के बारे में आईआईएमयूएन के संस्थापक ऋषभ शाह ने बताया कि संगठन ने लगातार युवाओं को भारत के मूल्यों को समझने में मदद करने और उन्हें नेतृत्व की भूमिकाओं के लिए तैयार करने पर ध्यान केंद्रित किया है। संगठन के बारे में बताते हुए ऋषभ शाह ने कहा था कि लगभग 30,000 छात्र आईआईएमयूएन से जुड़े हुए हैं और वर्षों से इस मंच के साथ सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Drone: भारत का नया ड्रोन 'काल' 1000 किमी दूर तक दुश्मन को करेगा तबाह? जल्द सेना का हिस्सा बनेगा स्वदेशी ड्रोन

पूर्व सीजेआई समेत कई हस्तियां करेंगी शिरकत
ऋषभ शाह ने यह भी बताया कि यह तीसरा अवसर होगा, जब मोहन भागवत युवा पीढ़ी से बातचीत करने के लिए आईआईएमयूएन के किसी कार्यक्रम में भाग लेंगे। उन्होंने कहा, 'मेरा मानना है कि आरएसएस और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस जैसे संगठनों के साथ-साथ अन्य प्रमुख संस्थानों का अध्ययन युवा पीढ़ी को करना चाहिए। इन संगठनों की विचारधाराएं अलग-अलग हैं, इसलिए नई पीढ़ी को इनके बारे में जानना चाहिए'। भागवत के अलावा, अभिनेत्री शबाना आजमी, अभिनेता बोमन ईरानी और भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) डी वाई चंद्रचूड़ समेत कई प्रमुख हस्तियों के भी सम्मेलन में शामिल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें