फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohan Bhagwat: 'भारत को विश्व गुरु बनाने की दिशा में करें काम', आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का हिंदुओं से आह्वान

Sun, 28 Dec 2025 10:12 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद।
विज्ञापन
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को हिंदुओं से अपील की कि वे दुनिया के कल्याण के लिए हिंदू समाज और भारत को 'विश्व गुरु' बनाने की दिशा में काम करें। वह विश्व संघ शिबिर के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे, जिसमें अंतरराष्ट्रीय हिंदू संगठनों के प्रतिनिधि शामिल थे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हिंदुओं और स्वयंसेवकों को उदाहरण पेश करना होगा और यह दिखाना होगा कि इंसानी दिमाग का इस्तेमाल पूरी दुनिया के कल्याण के लिए कैसे किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि तकनीक आगे बढ़ेगी। सोशल मीडिया का विस्तार होगा। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आएगा। सब कुछ आएगा। लेकिन तकनीक के दुष्परिणाम नहीं होंगे। तकनीक मानव जाति की मालिक नहीं बनेगी। मनुष्य ही तकनीक के मालिक बने रहेंगे। 

ये भी पढ़ें: गृह मंत्री अमित शाह बोले- राहुल को जनता की नब्ज की समझ नहीं, इसलिए चुनाव हार रही कांग्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन


भागवत ने कहा कि मानव बुद्धि तकनीक का इस्तेमाल दुनिया के कल्याण के लिए करेगी, न कि इसके उलट। यह कैसे होगा, इसके लिए हमें खुद अपने जीवन से उदाहरण पेश करना होगा। यह पूरे भारतीय समाज के सामने एक जिम्मेदारी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें