फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संघ ने यूपी संगठन में किया बड़ा बदलाव

Wed, 22 Mar 2017 03:55 AM IST
amamrujala.com-presented By:संदीप भट्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में भाजपा का परचम लहराने के बाद संघ ने सूबे के अपने संगठन में बड़ा बदलाव किया है। कई प्रांत प्रचारकों को इधर से उधर किया गया है, तो कुछ जगह नए प्रांत प्रचारक बनाए गए  हैं। समाज में मीडिया के बढ़ते प्रभाव को समझते हुए संघ ने अपने मीडिया विभाग का विस्तार किया है। राष्ट्रीय स्तर पर सह प्रचार प्रमुख की संख्या बढ़ाते हुए हिमाचल प्रदेश के नरेंद्र ठाकुर को अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख बनाया है।
विज्ञापन


कोयंबटूर में संपन्न अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में संघ ने यूपी के प्रांत प्रचारकों के कामकाज में बदलाव करते हुए संजय को कानपुर का प्रांत प्रचारक बनाया है। उनके पास पहले अवध प्रांत का जिम्मा था। कौशल को कानपुर प्रांत का प्रचारक बनाया गया है।

पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी के प्रांत प्रचारक अभय को पदोन्नति देते हुए उनकी जगह अनिल को काशी का प्रांत प्रचारक बनाया गया है। इसके अलावा हरियाणा के सह प्रांत प्रचारक विजय कुमार को तरक्की देकर उन्हें सूबे का नया प्रांत प्रचारक बनाया गया है। यहां के प्रांत प्रचारक सुधीर कुमार को राष्ट्रीय स्तर पर सेवा भारती के कामकाज में जोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें