फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RSS: बंगलूरू में कल से संघ की प्रतिनिधि सभा की बैठक, बांग्लादेश हिंसा और शताब्दी वर्ष पर होगा मैराथन मंथन

Thu, 20 Mar 2025 06:21 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बंगलूरू के जनसेवा विद्या केंद्र में कल शुरू हो रहे संघ के अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की तीन दिवसीय अहम बैठक में बांग्लादेश की स्थिति और शताब्दी वर्ष पर प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। संघ प्रमुख मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले संयुक्त रूप से बैठक का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन
आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर। - फोटो : ANI/वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंगलूरू के जनसेवा विद्या केंद्र में शुक्रवार से शुरू हो रहे संघ के अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की तीन दिवसीय अहम बैठक में बांग्लादेश की स्थिति और शताब्दी वर्ष पर प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। संघ प्रमुख मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले संयुक्त रूप से बैठक का उद्घाटन करेंगे। बैठक में संघ शताब्दी वर्ष और बांग्लादेश की स्थिति पर अलग-अलग प्रस्ताव पेश और पारित किए जाएंगे। बैठक में संघ के विस्तार की व्यापक कार्ययोजना तैयार करने के साथ देश और समाज से जुड़े विभिन्न विषयों पर गहरा मंथन होगा।
विज्ञापन


बैठक को लेकर सुनील आंबेकर ने दी जानकारी
संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने बताया कि पहला प्रस्ताव बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार और इससे निपटने के लिए भविष्य की कार्ययोजना पर आएगा। उन्होंने कहा कि संघ इस साल विजयदशमी से अगले साल की विजयदशमी तक संघ के शताब्दी वर्ष के रूप में मना रहा है।

ये भी पढ़ें:- चिंताजनक: आठ लाख वर्षों में कार्बन डाइऑक्साइड का स्तर सबसे ऊपर, विश्व मौसम विज्ञान संगठन की रिपोर्ट ने चेताया
विज्ञापन


ऐसे में दूसरे प्रस्ताव में संघ की सौ साल की यात्रा, शताब्दी वर्ष के दौरान किए जाने वाले कार्यक्रमों, संगठन का विस्तार और भविष्य की राह पर चर्चा कर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाएगी। बैठक में संघ प्रमुख भागवत और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों के एक साल के प्रवास का कार्यक्रम भी तय होगा। बैठक के पहले दिन होसबाले संघ के कार्यों की स्थिति पर रिपोर्ट पेश करेंगे। इसी दौरान अलग-अलग प्रांतों की भी रिपोर्टिंग होगी। संघ के व्यापक प्रचार प्रसार के लिए रणनीति बनेगी। पंच परिवर्तन (सामाजिक समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, स्व का भाव, नागरिक कर्तव्यों का पालन और पर्यावरण संरक्षण) पर भी चर्चा होगी। 

रानी अब्बक्का पर विशेष वक्तव्य
बैठक में वीर योद्धा रानी अब्बक्का के योगदान पर विशेष वक्तव्य जारी होगा। बैठक के अंतिम दिन रविवार को होसबाले तीन दिवसीय बैठक के संबंध में प्रेस को संबोधित करेंगे। बता दें कि प्रतिनिधि सभा की बैठक में संघ प्रमुख मोहन भागवत के साथ ही संगठन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी, संघ से जुड़े भाजपा सहित 32 संगठनों के पदाधिकारी हिस्सा लेंगे। भाजपा, विहिप, मजदूर संघ, किसान संघ, सेवा भारती जैसे संगठनों के अध्यक्ष, महामंत्री और संगठन मंत्री इस दौरान बैठक में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- ED: दस साल में ईडी ने नेताओं पर दर्ज किए 193 मामले, सजा सिर्फ दो को; 2018 के बाद मामलों में आई तेजी

अटल भी गए थे संघ मुख्यालय
आंबेकर ने इस दौरान पीएम मोदी की प्रस्तावित नागपुर यात्रा पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। उनसे जब पूछा गया कि संघ मुख्यालय जाने वाले नरेंद्र मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री होंगे तो उन्होंने कहा कि उनसे पहले अटल बिहारी वाजपेयी संघ मुख्यालय आ चुके हैं।

ये भी देखें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें