फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएसएस में मनाई गई बकरीद, कुर्बानी का भी हुआ पूरा इंतजाम

Thu, 23 Aug 2018 09:56 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से संबद्ध मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने कल बकरीद के मौके पर बकरे के आकार वाले केक की कुर्बानी दी।मंच के राष्ट्रीय सह-संयोजक सैयद हसन कौसर ने आज समाचार एजेंसी ‘भाषा’ से कहा, 'हमने कल बकरे के आकार के केक की कुर्बानी दी। इस नयी चीज को कुछ और लोगों ने भी अपनाया है।’’ 

विज्ञापन


उन्होंने कहा,‘‘हम बकरीद इसी तरह मनाते हैं और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रोत्साहित करते हैं।’’ कौसर ने कहा,‘‘हम पशुओं की कुर्बानी के विरोधी नहीं हैं। जो ऐसा कर रहे हैं, वे करें लेकिन अपव्यय बंद होना चाहिए और वहीं धन गरीबी एवं निरक्षरता उन्मूलन में उपयोग किया जा सकता है।’’ 

उन्होंने बताया कि सुन्नी सोशल फोरम के राष्ट्रीय संयोजक रजा रईस ने भी बकरीद इसी तरह से मनायी। मंच के एक अन्य सदस्य ने कहा कि यह तरीका ‘ईको-फ्रेंडली’ है और मुस्लिम समुदाय के लोगों को इस बारे में जागरूक किये जाने की जरूरत है।
विज्ञापन


इस बीच उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने स्पष्ट निर्देश दिये थे कि कुर्बानी खुले में नहीं होनी चाहिए। त्योहार की मर्यादा बनायी रखी जानी चाहिए। गौवंश की कुर्बानी नहीं होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले सप्ताह एक उच्च स्तरीय बैठक में पुलिस और प्रशासन को इस संबंध में निर्देश जारी किये थे। विशेष तौर पर ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि इस बार कांवड़ यात्रा के दौरान बकरीद पड़ी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें