भाजपा सूत्रों का दावा है कि इस समय राजग के पक्ष में 126 वोट हैं। यह संख्या उम्मीदवार जिताने के लिए जरूरी मतों से तीन ज्यादा हैं। इनमें बीजेडी, शिवसेना और अकाली दल भी शामिल हैं। हालांकि इन तीनों ही दलों ने, जिनके पास 15 वोट हैं, अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। शिवसेना भाजपा से नाराज चल रही है, जबकि नरेश गुजराल को उम्मीदवार नहीं बनाने से अकाली दल भी असंतुष्ट है। हालांकि भाजपा सूत्रों का कहना है कि ये दोनों दल राजग उम्मीदवारों को हराने का खतरा नहीं उठाएंगे।
भाजपा-कांग्रेस दोनों ने दिखाई सियासी चतुराई
एक दूसरे को चित करने के लिए कांग्रेस और भाजपा दोनों ने सियासी चतुराई दिखाई है। अपने उम्मीदवार के नाम पर समर्थन न मिलने की संभावना खत्म करने के लिए भाजपा ने जहां अपनी सहयोगी जदयू के सांसद को उम्मीदवार बनाया है। वहीं कांग्रेस ने भी अपनी दावेदारी छोड़ते हुए एनसीपी के नाम पर विपक्ष को एकजुट करने की जिम्मेदारी संभाली है।
नीतीश ने मांगा तेलंगाना के सीएम से समर्थन
नीतीश कुमार ने मंगलवार को उपसभापति उम्मीदवार हरिवंश नारायण सिंह के लिए तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव और अकाली दल के नेता प्रकाश सिंह बादल से समर्थन मांगा। उन्होंने टीआरएस प्रमुख राव से हरिवंश सिंह को समर्थन देने का आग्रह किया। तेलंगाना के मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, राव ने नीतीश से कहा कि वह पार्टी नेताओं से परामर्श के बाद फैसला