फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंध्र में आईएएस के घर छापा, 800 करोड़ की संपत्ति बरामद

Sun, 01 May 2016 08:26 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ias a mohan - फोटो : ANI
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश के डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर के पास से करोड़ों रुपये की बेनामी संपत्ति बरामद हुई है। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) के अनुसार संपत्ति की कीमत 2.30 करोड़ रुपये आंकी गई है। हालांकि कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस अधिकारी ने भ्रष्टाचार के दम पर 800 करोड़ रुपये का साम्राज्य खड़ा कर लिया है। इस अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन




एसीबी ने बताया कि गिरफ्तार अधिकारी ए मोहन काकीनाड़ा में तैनात है। जांच एजेंसी 28 अप्रैल से मोहन और उसके दोस्तों व रिश्तेदारों के आंध्र प्रदेश, तेलंगाना तथा कर्नाटक स्थित आवासों पर छापे मार रही थी। इसी दौरान अधिकारी की अकूत संपत्ति का पता चला। अधिकारी के नाम से कई प्लॉट, पंजागुट्टा में एक आवासीय फ्लैट, हैदराबाद के पॉश इलाके जुबली हिल्स में एक चार मंजिला इमारत और कुल 54.5 एकड़ कृषि भूमि है।




छापेमारी में सोने के दो किलो गहने, चांदी के पांच किलो सामान, चार लाख रुपये का फिक्स्ड डिपॉजिट और तीन लाख रुपये का बैंक बैलेंस भी मिला है। एसीबी अभी इनकी कीमत 2.30 करोड़ रुपये ही लगा रही है। हालांकि एजेंसी की तरफ से यह नहीं बताया गया है कि इस संपत्ति का वास्तविक बाजार मूल्य क्या है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि हैदराबाद की चार मंजिला इमारत ही करोड़ों रुपये की है। इसके अलावा मोहन के कई बैंक अकाउंट और लॉकर खंगाले जाने हैं। जांच एजेंसी ने बताया कि अधिकारी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को अदालत के समक्ष पेश किया गया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें