फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PNB के बाद अब यूको बैंक में 621 करोड़ का घोटाला, बैंक के पूर्व CMD समेत कई अधिकारियों पर केस दर्ज

Sat, 14 Apr 2018 10:12 PM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
UCO bank
विज्ञापन
सीबीआई ने 621 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी मामले में यूको बैंक के पूर्व सीएमडी अरुण कौल और अन्य के खिलाफ शनिवार को मामला दर्ज किया। एजेंसी ने इस मामले के सिलसिले में दिल्ली में आठ और मुंबई में दो जगहों पर छापेमारी की।
विज्ञापन


सीबीआई अधिकारियों ने बताया कि बैंक के अनुरोध पर कौल के अलावा इरा इंजीनियरिंग इंफ्रा इंडिया लिमिटेड, इस कंपनी के सीएमडी हेम सिंह भराना, दो चार्टर्ड अकाउंटेंट पंकज जैन और वंदना शारदा तथा एल्टिस फिनसर्व प्राइवेट लिमिटेड के पवन बंसल और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इन लोगों पर बैंक के साथ धोखाधड़ी करने की साजिश का आरोप है। 

कौल 2010 से 2015 तक कोलकाता स्थित बैंक के सीएमडी पद पर थे। इसी दौरान उन्होंने आरोपी कंपनियों को लोन मुहैया कराया था। यह लोन चार्टर्ड अकाउंटेंट द्वारा जारी फर्जी एंड-यूज प्रमाणपत्र और गलत बिजनेस डाटा के आधार दिया गया। साथ ही जिस मकसद के लिए लोन लिया गया था, उस पर पैसे का इस्तेमाल ही नहीं किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें