फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राकृतिक आपदाओं की मार झेल चुके राज्यों को केंद्र की ओर से 4382 करोड़ रुपये की सहायता

Fri, 13 Nov 2020 05:18 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

इस साल प्राकृतिक आपदा झेल चुके राज्यों को केंद्र ने आर्थिक मदद देने का फैसला किया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में गठित एक उच्च स्तरीय समिति ने छह राज्यों को 4,382 करोड़ रुपये की राशि जारी की है। यह राशि, केंद्र की ओर से सहायता के तौर पर दी जानी है।

विज्ञापन


यह राशि पश्चिम बंगाल, ओडिशा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और सिक्किम को दी जाएगी जहां इस साल लोगों को चक्रवात, बाढ़ और भूस्खलन का प्रकोप झेलना पड़ा। गृह मंत्रालय की ओर से जारी एक वक्तव्य में कहा गया कि केंद्र द्वारा अतिरिक्त सहायता के रूप में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया निधि (एनडीआरएफ) से 4381.88 करोड़ रुपये छह राज्यों को जारी किये जाने को समिति ने मंजूरी दी।

जानिए किस राज्य को कितनी आर्थिक मदद मिली
‘अम्फान’ चक्रवात की मार झेल चुके पश्चिम बंगाल के लिए 2707.77 करोड़ रुपये को मंजूरी दी गई। महाराष्ट्र में ‘निसर्ग’ चक्रवात से हुई तबाही से उबरने के लिए 268.59 करोड़ रुपये स्वीकृत किये गए। दक्षिण पश्चिमी मानसून के दौरान आई बाढ़ और भूस्खलन से हुए नुकसान की भरपाई के लिए कर्नाटक को 577.84 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। मध्य प्रदेश को 611.61 करोड़ तथा सिक्किम को 87.84 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें