केरल पुलिस ने महिला यात्री को हिरासत में लिया
- फोटो : ANI
केरल में महिला यात्री के पास से 100 से ज्यादा जिलेटिन और 350 डेटोनेटर बरामद किए गए हैं। रेलवे सुरक्षा बल ने महिला यात्री को हिरासत में ले लिया है। कोझिकोड रेलवे स्टेशन पर एक महिला यात्री के पास ये सारा सामान जब्त किया गया है।
महिला का नाम रमणी बताया जा रहा है।
यह महिला तमिलनाडु की मूल निवासी हैं। महिला को पुलिस द्वारा हिरासत में ले लिया गया है। बताया गया कि सीटों के नीचे विस्फोटक वस्तुओं को रखा गया था। सूत्रों के मुताबिक महिला ने नीचे तक खुदाई के लिए जिलेटिन की छड़ें लाने की बात को स्वीकार किया है।
हालांकि पुलिस का कहना है कि सभी एंगल से इस मामले की जांच कर रही है।