फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरपीएफ ने साल 2016 में दर्ज किए 10.68 लाख आपराधिक केस

Wed, 13 Dec 2017 03:11 AM IST
एजेंसी / नई दिल्ली
विज्ञापन
आरपीएफ
विज्ञापन
नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (एनसीआरबी) के अनुसार रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने साल 2016 में 10.68 लाख आपराधिक मामले दर्ज किए। साल 2015 के मुकाबले यह 1.26 लाख अधिक है। केंद्रीय एजेंसी की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार 2.23 लाख मामलों के साथ इस सूची में महाराष्ट्र शीर्ष पर है। यहां साल 2015 के मुकाबले 2016 में 20.9 फीसदी अधिक मामले दर्ज किए गए। आरपीएफ की तरफ से उत्तर प्रदेश में 1.24 लाख आपराधिक मामले दर्ज किए गए। साल 2015 के मुकाबले यहां 11.7 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। 
विज्ञापन


पढ़ें- क्राइम की दुनिया में महिलाएं भी नहीं हैं पीछे: रिपोर्ट

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में साल 2015 के 15083 मामलों के मुकाबले साल 2016 में 24293 मामले दर्ज हुए। वहीं गवर्नमेंट रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने साल 2016 में 61,592 आपराधिक मामले दर्ज किए। इसमें चोरी, लूट, रेप, दंगे, किडनैपिंग और आगजनी के मामले शामिल हैं। साल 2015 में जीआरपी ने 53,547 मामले दर्ज किए थे। जीआरपी ने सबसे अधिक 10918 मामले यूपी में दर्ज किए। इससे पहले साल 2015 में आपराधिक मामलों की संख्या 7168 थी।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें