फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rozgar Mela: रोजगार के अवसर तलाशने के लिए पांच देशों की यात्रा, पीएम ने बताया इन क्षेत्रों में हुए समझौते

Sat, 23 May 2026 12:28 PM IST
Sandhya Kumari न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19वें रोजगार मेले में 51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए। उन्होंने कहा, पांच देशों के साथ हुए समझौते युवाओं के लिए तकनीक, ऊर्जा और रोजगार के नए अवसर खोलेंगे।

विज्ञापन
19th Rozgar Mela - फोटो : Narendra Modi You Tube
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज 19वें रोजगार मेले के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 51 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान कर दिए हैं। यह कार्यक्रम देश के 47 अलग-अलग स्थानों पर एक साथ आयोजित किया गया। चयनित उम्मीदवारों को रेलवे, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य विभाग और अन्य केंद्रीय मंत्रालयों में नियुक्ति मिली है, जिससे वे अब सरकारी सेवाओं में अपने नए कार्य की शुरुआत करेंगे।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पीएम मोदी ने इस कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा अभी दो दिन पहले ही, मैं पांच देशों की यात्रा से लौटा हूं। हालांकि इसे सिर्फ पांच देशों की यात्रा कहा जा सकता है, लेकिन इस यात्रा के दौरान मैंने कई देशों की बड़ी कंपनियों के नेताओं के साथ विस्तार से बातचीत की। 

हमारी विस्तृत चर्चाएं और बैठकें हुईं। और हर जगह, मैंने एक बात लगातार महसूस की कि दुनिया भारत के युवाओं और भारत की तकनीकी प्रगति को लेकर बेहद उत्साहित है। आज, दुनिया भारत की विकास यात्रा का हिस्सा बनना चाहती है। भारत भी, दुनिया भर के देशों के साथ एक ही उद्देश्य के साथ साझेदारी कर रहा है। भारत के युवाओं के लिए अवसर और रोजगार पैदा करना और उनकी क्षमता को निखारने में मदद करना। साथ ही, मैं चाहता हूं कि मेरे देश के युवाओं को वैश्विक अनुभव भी मिले।

उन्होंने बाताय कि युवाओं के लिए नए अवसर तलाशने के लिए इन पांच देशों के साथ अलग अलग चीजों को लेकर समझौता किया गया है। जैसे नीदरलैंड के साथ सेमी कंडक्टर, वॉटर, खेती और उन्नत विनिर्माण को लेकर समझौत हुआ। स्वीडन के साथ एआई और डिजिटल नवाचार को लेकर समझौत हुआ। नोर्वे के साथ ग्रीन एनर्जी और नौपरिवहन  को लेकर बात हुई। यूएई के साथ रणनीतिक ऊर्जा और प्रौद्योगिकी साझेदारी हुई। इटली के साथ रक्षा, महत्वपूर्ण खनिज और तकनीक को लेकर बात हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें