फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी के बीच जनार्दन रेड्डी की बेटी की शाही शादी, संसद में भी उठा मुद्दा

Wed, 16 Nov 2016 01:08 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
janardhan readdy
विज्ञापन
एक तरफ जहां लाखों लोग एटीएम और बैंकों की लाइनों में लगे हैं, वहीं दूसरी ओर कर्नाटक के पूर्व मंत्री और माइनिंग किंग अपनी बेटी की शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं। ये भव्य शादी समारोह बैंगलुरू पैलेस ग्रांउड में बुधवार को होना है। इस शादी को लेकर सियासी चर्चा भी खूब हो रही है। राज्यसभा में कांग्रेस सांसद आनंद शर्मा ने कहा कि शादी में करोड़ों रुपए खर्च हो रहे हैं और बीजेपी के नेता इसमें शामिल हो रहे हैं। सरकार ऐसे लोगों को पकड़कर जेल में क्यों नहीं डाल देती।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पूर्व मंत्री की बेटी की शादी का बजट एक फिल्म के बजट के बराबर है। बॉलीवुड के कुछ आर्ट डाइरेक्टर्स की मदद से शादी समारोह की जगह पर बड़े- बड़े आलीशान सेट बनाए गए हैं। ये सेट कई चर्चित जगहों जैसे हंपी का बिट्ठल टेम्पल, चेन्नई का कॉल बाजार की नकल है।

दुल्हन ब्रहमिनी और दूल्हा राजीव रेड्डी के घरों की नकल भी सेट के रूप में तैयार की गई है। डाइनिंग एरिया को रेड्डी के होमटाउन विलेज की तरह बनाया गया है। लगभग 40 बैलगाड़ियों का इंतजाम मेहमानों को एंट्रेंस से वेडिंग हॉल तक ले जाने के लिए किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

3000 सिक्योरिटी गार्ड्स समारोह के लिए तैनात

प्रसिद्ध तिरुमाला मंदिर से 8 पंडितों को भी शादी समारोह के लिए बुलाया गया है। रेड्डी परिवार के नजदीकियों के मुताबिक 50,000 लोगों को शादी समारोह के लिए बुलाया गया है जिसमें कई बड़े नेता, सेलिब्रिटी, शामिल होंगे। 3000 सिक्योरिटी गार्ड्स को भी सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है।

500-1000 के नोटो की बंदी के वक्त में इस भव्य शादी समारोह को कई आलोचनाओं का शिकार भी होना पड़ा है। रेड्डी परिवार की इस शादी के आयोजकों का कहना है कि इस समारोह पर करीब 30 करोड़ रूपया खर्च किया गया है।

शादी को प्रबंधित करने वाली कंपनियों को पैसा भी चेक के रूप में दिया गया है। रेड्डी ने सभी भुगतानों को बाद में देने का वादा किया है। कर्नाटक के शक्तिशाली शख्सियतों में शुमार रेड्डी 2011 में बीजेपी सरकार में मंत्री रहे हैं।  वो अवैध खनन के केस में तीन साल जेल में बिता चुके हैं, और पिछले साल ही जेल से छूटे हैं। उम्मीद की जा रही है शादी के इस बडे़ समारोह में प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा के आने की भी उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें