फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक: शाही परिवार ने की शमी पेड़ की पूजा, महल में मार्शल आर्ट का हुआ आयोजन

Tue, 08 Oct 2019 01:17 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैसूरू
विज्ञापन
शाही परिवार के वंशज ने शमी पेड़ की पूजा की - फोटो : ANI
विज्ञापन

कर्नाटक में मैसूर शाही परिवार के तत्कालीन वंशज यदुवीर कृष्णादत्ता चमराज वादियार ने विजय दशमी के मौके पर परंपरा निभाते हुए महल में शमी पेड़ की पूजा-अर्चना की। इसके अलावा मैसूर महल में 'वज्रमुष्टी कलगा' का आयोजन किया गया है। यह मार्शल आर्ट का एक प्राचीन रूप है। 

विज्ञापन

 

क्यों की जाती है शमी की पूजा

ऐसा माना जाता है कि घर में शमी का पेड़ लगाने से देवी-देवताओं की कृपा होती है और सुख-समृद्धि आती है। यह शनि के कोप से भी बचाता है। इस पेड़ में प्राकृतिक तौर पर अग्नि तत्व पाया जाता है। यह पीपल के पेड़ का भी विकल्प है। कहा जाता है पीपल और शमी ऐसे दो वृक्ष हैं, जिनपर शनि का प्रभाव होता है। मान्यता है कि यदि घर में शमी का पेड़ लगाकर उसमें नियमित रूप से सरसों के तेल का दीपक जलाया जाए तो शनि के कुप्रभाव से बचा जा सकता है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें