फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: 'पाकिस्तान के नींव की विचारधारा BJP और RSS से जुड़ी', कांग्रेस नेता हर्षवर्धन सपकाल का बड़ा आरोप

Sat, 02 Aug 2025 06:54 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के नींव की विचारधारा भाजपा और आरएसएस से जुड़ी है। इसके साथ ही उन्होंने सत्ताधारी पर दोहरी नीति का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
हर्षवर्धन सपकाल, महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने शनिवार को एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि पाकिस्तान की नींव की विचारधारा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएसृ) से जुड़ी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान भाजपा के पूर्ववर्ती संगठन मुस्लिम लीग के साथ थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Maharashtra: 'जो अर्बन नक्सल जैसा बर्ताव करेगा, वो जेल जाएगा'; राज ठाकरे के बयान पर सीएम फडणवीस का पलटवार

शिवसेना की विरोध रैली पर पलटवार
यह बयान शिवसेना की उस विरोध रैली के जवाब में आया, जो मुंबई के दादर स्थित तिलक भवन के पास निकाली गई थी। यह रैली कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण के हिंदू और सनातन आतंकवाद को लेकर दिए गए बयान के खिलाफ थी, जो 2008 मालेगांव ब्लास्ट केस से जुड़ा था।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट में मालेगांव केस को लेकर अपील क्यों नहीं?
हर्षवर्धन सपकाळ ने कहा कि 'अगर उन्हें मार्च निकालना ही था, तो मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के घर के बाहर करते।' उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि भाजपा सरकार ने अभी तक 2008 मालेगांव विस्फोट मामले में बरी हुए आरोपियों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील करने का फैसला क्यों नहीं किया, जबकि 2006 मुंबई ट्रेन ब्लास्ट केस में तुरंत अपील की घोषणा की गई थी। उन्होंने कहा कि '26/11 के शहीद आईपीएस अधिकारी हेमंत करकरे का हर साल सम्मान करते हैं और अब उन्हीं के खिलाफ अपमानजनक बातें कर रहे हैं। यह भाजपा की दोहरी नीति है।'

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष ने यह भी कहा कि अगर प्रदर्शनकारी कांग्रेस कार्यालय पहुंचते, तो उन्हें 'करकरे को किसने मारा?’ नाम की किताब भेंट की जाती, जो एक मौजूदा मंत्री के भाई की तरफ से लिखी गई है और जिसमें आरएसएस से जुड़े गंभीर आरोप हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Mahanadi Dispute: ओडिशा-छत्तीसगढ़ में जल बंटवारे पर सहमति के आसार, न्यायाधिकरण ने बातचीत के लिए बढ़ाया समय

शिवसेना ने कांग्रेस पर लगाया आरोप
वहीं, शिवसेना (शिंदे गुट) ने आरोप लगाया कि कांग्रेस हिंदुओं को बदनाम करने की कोशिश कर रही है और उसकी विचारधारा तुष्टिकरण पर आधारित है। पार्टी की नेता मनीषा कायंदे ने कहा कि कांग्रेस अब पाकिस्तान की प्रवक्ता की तरह बर्ताव कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें