फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रग तस्करी के आरोप में पकड़ा गया वायु सेना का कमांडर

Thu, 06 Oct 2016 03:46 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नारकोटिक्स विभाग ने वैज्ञानिक और उसकी पत्नी की संलिप्तता वाले अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़ होने के बाद भारतीय वायुसेना के अधिकारी को गिरफ्तार किया है। एयरफोर्स विंग कमांडर जी राजशेखर रेड्डी को एनसीबी ने सोमवार को नांदेड़ पुलिस की सहायता से गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए हैदराबाद भेज दिया गया है।
विज्ञापन


दो दिन पहले ड्रग रैकेट मामले में हैदराबाद से गिरफ्तार वैज्ञानिक वेंकट रमा राव और उसकी पत्नी से पूझताछ के बाद एनसीबी ने रैकेट के कथित सरगना जी राजशेखर रेड्डी को गिरफ्तार कर लिया। रेड्डी के पास से साढ़े सात लाख रुपये नकदी, पांच मोबाइल फोन और कुछ दस्तावेज मिले हैं। इसके पहले एनसीबी ने हैदराबाद से एम्फेटामाइन ड्रग के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया था जिसमें वैज्ञानिक वोंकट रमा राव व उसकी पत्नी भी शामिल थे। 

एक प्रतिष्ठित रसायन कंपनी में काम करने वाला वैज्ञानिक वेंकट रमा राव बैंगलोर से हैदराबाद डीलर रवि शंकर राव से ड्रग्स लेने आया था इसी दौरान एनसीबी ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया था। एनसीबी ने सोमवार को इस गिरफ्तारी में 221 किलोग्राम एम्फेटामाइन ड्रग बरामद की थी। इसके बाद छापे के दौरान एनसीबी ने हैदराबाद की एक बोल्लाउरम स्थित एक लैब से 10 किलो एम्फे टामाइन और बरामद किया था। 
विज्ञापन


छापे में वेंकट रमन के घर से भी एनसीबी ने 30 ग्राम एम्फेटामाइन ड्रग और करीब डेढ़ करोड़ रुपये नकदी जब्त कर ली। एनसीबी ने छापे के दौरान अब तक कुल 231 किलोग्राम ड्रग बरामद किया है जिसकी कीमत 45 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें