फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकमान्य तिलक पुरस्कार पर सियासत क्यों?: संजय राउत पर बरसे परपोते रोहित, बोले- सम्मान को राजनीति से दूर रखें

Fri, 31 Jul 2026 02:20 AM IST
शिवम गर्ग पीटीआई, पुणे

सार

लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक के परपोते रोहित तिलक ने संजय राउत की आलोचना पर कहा कि लोकमान्य तिलक पुरस्कार राजनीति से ऊपर है। उन्होंने अजीत डोभाल के योगदान को सम्मान का आधार बताया।

विज्ञापन
रोहित तिलक ने संजय राउत को दिया जवाब - फोटो : ANI/PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक के परपोते और तिलक स्मारक ट्रस्ट के अध्यक्ष रोहित तिलक ने कहा कि लोकमान्य तिलक पुरस्कार को राजनीति में नहीं घसीटना चाहिए। उन्होंने यह प्रतिक्रिया शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत की उस आलोचना पर दी, जिसमें उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हाथों राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को यह सम्मान दिए जाने पर सवाल उठाए थे।

संजय राउत ने क्या कहा था?

दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत के दौरान संजय राउत ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि कुछ 'पुणेकरों' को अमित शाह को आमंत्रित करने पर शर्म आनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि 20 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान पेलेट गन चलाने का आदेश केंद्रीय गृह मंत्री ने दिया था। राउत ने कहा कि इस व्यक्ति के हाथ खून से रंगे हैं और उन्हीं के हाथों बाल गंगाधर तिलक के नाम का पुरस्कार दिया जा रहा है।

रोहित तिलक ने क्या जवाब दिया?

राउत की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए रोहित तिलक ने कहा कि ऐसी टिप्पणियों की कोई आवश्यकता नहीं है, क्योंकि लोकमान्य तिलक पुरस्कार राजनीति से ऊपर है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया जाता है और राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में अजीत डोभाल के योगदान से सभी परिचित हैं।

अमित शाह के हाथों सम्मान दिए जाने पर क्या बोले?

रोहित तिलक ने कहा कि अमित शाह के हाथों अजीत डोभाल को सम्मानित किया जाना एक अच्छा संयोग है, क्योंकि वह देश के गृह मंत्री हैं। उनके अनुसार, इस सम्मान को राजनीतिक नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें