रोहित खंडेलवाल को साल 2016 का मिस्टर वर्ल्ड खिताब दिया गया। रोहित पहले भारतीय हैं जिन्होंने यह खिताब जीता है। लंदन के साउथ पोर्ट के थिएटर फ्लोरल में आयोजित मिस्टर वर्ल्ड प्रतियोगिता के फाइलन राउंड को जीत कर उन्होंने यह खिताब अपने नाम कर लिया।
इस खिताब के साथ रोहित को 50 हजार डॉलर की राशि इनाम में मिली है। रोहित ने विश्व भर के करीब 47 प्रतियोगियों को हराकर यह खिताब जीता है। इस प्रतियोगिता के लिए रोहित के कपड़े डिजाइनर निवेदिता साबू ने डिजाइन किए।
रोहित ने कहा कि जब मिस्टर वर्ल्ड के खिताब के लिए मेरे नाम का एलान हुआ। तो मुझे विश्वास नहीं हुआ कि मैं यह प्रतियोगिता जीत गया हूं। उन्होंने कहा कि इस खिताब को जीतने वाले पहले भारतीय होने पर मुझे गर्व महसूस हो रहा है।
रोहित ने अपनी इस जीत का श्रेय अपने माता-पिता और अपने सभी फेंस को दिया उन्होंने कहा कि मैं शुक्रगुजार हूं। मिस इडिया ऑर्गनाइजेशन का जिन्होंने मुझे मेरे मुकाम तक पहंचने में सहयोग और मार्गदर्शन दिया।