फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नतीजों से पहले रॉबर्ट वाड्रा ने दी राहुल को शुभकामनाएं, कहा-हर कीमत पर साथ हूं

Thu, 23 May 2019 08:56 AM IST
Neelam Tripathi सोशल मीडिया डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतिकात्मक तस्वीर - फोटो : pti
विज्ञापन

प्रियंका गांधी के पति और राहुल गांधी के जीजा रॉबर्ट वाड्रा ने नतीजे आने से पहले शुभकामानाएं दी हैं। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए लिखा कि, वो परिणामों की परवाह किए बिना उनके साथ रहेंगे, नतीजे कुछ भी हों वो उनका साथ नहीं छोड़ेंगे। इसके अलावा उन्होंने पत्नी प्रियका गांधी को बेहतर परिणामों की शुभकामना दी है। रॉबर्ट ने इस ट्वीट के साथ तीन तस्वीरें भी शेयर की हैं जिसमें उन्होंने प्रियंका गांधी और राहुल गांधी के साथ तस्वीर भी है। 

विज्ञापन


रॉबर्ट वाड्रा ने अपने ट्वीट में लिखा, आर (राहुल) सब बढ़िया हो, चाहे कुछ भी हो जाए, हर कदम पर तुम्हारे साथ हूं... शुभकामनाएं! प्रियंका, सब बढ़िया-बढ़िया हो। इसके आगे वाड्रा ने अपने पोस्ट में मुस्कुराती हुई स्माइली और थम्स अप लगाया।





उन्होंने एक और फोटो अपनी पोस्ट के साथ शेयर की, जिसमें उन्होंने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी हैं। इस तस्वीर पर लिखा है, 'इस चुनौतीपूर्ण दिन राहुल, कांग्रेस के नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं को मेरी दिली शुभकामनाएं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें